प्रदेश में बनेगा रानी अवंती बाई कल्याण बोर्ड: मुख्यमंत्री श्री चौहान

भोपाल
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि लोधी समाज का स्वाधीनता आंदोलन में और मध्यप्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। लोधी समाज देश का गौरव है। वीरांगना रानी अवंतीबाई ने राष्ट्र के लिए रक्त की अंतिम बूंद दे दी। उनके बलिदान दिवस पर मध्यप्रदेश में ऐच्छिक अवकाश के साथ ही प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर प्रतिमा स्थापना की पहल भी की गई है। लोधी-लोधा-लोध समाज के कल्याण के लिए रानी अवंती बाई कल्याण बोर्ड का गठन भी किया जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान आज भोपाल के माता मंदिर क्षेत्र में अटल पथ के पास लोधी-लोधा-लोध क्षत्रीय महासभा के महासम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती भी उपस्थित थीं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि लोधी-लोधा-लोध क्षत्रीय महासभा द्वारा दिए गए सुझाव पत्र पर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती के आग्रह पर प्रदेश में मदिरा दुकानों के अहाते बंद करने का निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में महिला सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया गया है। सुश्री उमा भारती द्वारा प्रदत्त मार्गदर्शन का भविष्य में भी प्रदेश हित में लाभ लिया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रारंभ में वीरांगना रानी अवंती बाई के प्रति पुष्प सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में लोधी समाज के संगठनों के पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |