जब पीएम की जनसभा में चक्कर खाकर गिरा शख्स, मोदी बोले- ‘मेरी डॉक्टर की टीम जरा देख लें उनको’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को ग्रीस दौरा खत्म करने के बाद सीधे बेंगलुरू पहुंचे जहां उन्होंने इसरो वैज्ञानिकों के साथ मुलाकात की। पीएम मोदी ने चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के लिए वैज्ञानिकों को बधाई दी। इसके बाद पीएम मोदी दिल्ली लौटे, जहां हवाई अड्डे पर उनके स्वागत के लिए पहुंची लोगों की भीड़ को उन्होंने संबोधित किया। पालम एयरपोर्ट पर जब पीएम मोदी संबोधित कर रहे थे तो एक शख्स बेहोश होकर नीचे गिर गया, यह देखकर प्रधानमंत्री ने अपने डॉक्टरों की टीम को उसकी जांच करने को कहा।

बता दें कि, पीएम मोदी हवाई अड्डे पर लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान जनसभा में मौजूद एक शख्स वहां बेहोश होकर गिर गया। संबोधन के दौरान पीएम मोदी की जैसे ही उस व्यक्ति पर नजर पड़ी तो उन्होंने कहा, ‘मेरे साथ जो डॉक्टर की टीम है, जरा उन्हें वहां भेज दीजिए। डॉक्टर जरा देख लें उनको। उनको हाथ पकड़कर ले जाइए कहीं, बैठा दीजिए और जूते वगैरह खोल दीजिए।’

पीएम मोदी ने दिल्लीवासियों से की अपील
पीएम मोदी ने कहा, ‘‘पूरा देश जी20 शिखर सम्मेलन का मेजबान है, लेकिन मेहमान दिल्ली में आ रहे हैं। दिल्लीवासियों पर इस जी20 शिखर सम्मेलन को सफल बनाने की विशेष जिम्मेदारी है। उन्हें यह सुनिश्चित करना होगा कि देश की प्रतिष्ठा पर तनिक भी आंच न आए।” प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘पांच सितंबर से 15 सितंबर तक बहुत असुविधा होगी और उसके लिए मैं पहले से माफी मांगता हूं। वे हमारे मेहमान हैं। यातायात नियम बदल जाएंगे। आपको कई जगहों पर जाने से रोका जाएगा लेकिन कुछ चीजें जरूरी हैं।” उन्होंने कहा, ‘‘जी20 में दिल्लीवासियों की बड़ी जिम्मेदारी है। यह सुनिश्चित करना आपकी जिम्मेदारी है कि देश का तिरंगा शान से ऊंचा लहराता रहे।”

चंद्रयान-3 का भी किया जिक्र
पालम हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “मैं दक्षिण अफ्रीका में ब्रिक्स में भाग लेने गया था…मुझे ब्रिक्स के दौरान चंद्रयान-3 के लिए बहुत सारे बधाई संदेश मिले। पूरी दुनिया ने बधाई संदेश भेजे हैं।” पीएम मोदी ने कहा, ‘जिस बिंदु पर चंद्रयान-3 उतरा, उस बिंदु का नाम ‘शिवशक्ति’ रखा गया। शिव की बात होती है तो शुभम होता है और शक्ति की बात होती है तो मेरे देश के नारी शक्ति की बात होती है…चंद्रयान-2 बिंदु का नाम ‘तिरंगा’ रखा गया।’

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |