राहुल गांधी से मिलने श्रीनगर पहुंची सोनिया गांधी, निगीन झील में बोट की सवारी का उठाया आनंद

कांग्रेस नेता राहुल गाधी तीन दिन के निजी दौरे पर श्रीनगर पहुंच चुके हैं। राहुल गांधी के बाद उनकी माता सोनिया गांधी भी कश्मीर घाटी पहुंच गई हैं। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने श्रीनगर पहुंचकर वोट की सवारी का आनंद उठाया, जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। समाचार एजेंसी ने एएनआई के अनुसार, ‘कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी श्रीनगर पहुंच चुकी है और उन्होंने निगीन झील में नाव की सवारी की है।’

प्रियंका गांधी भी आ सकती हैं श्रीनगर 
कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि, राहुल जी लद्दाख के सप्ताह भर लंबे दौरे से श्रीनगर पहुंच चुके हैं। राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी और उनके पति रॉबर्ट वाद्रा भी श्रीनगर आ सकते हैं। राहुल गांधी एक हाउसबोट में ठहरे हुए हैं और परिवार के शनिवार को रैनावारी इलाके में एक होटल में ठहरने की संभावना है। पार्टी के वरिष्ठ नेता ने बताया कि गांधी परिवार की इस होटल से पुरानी यादें जुड़ी हैं।

यह पूरी तरह से निजी दौरा है
पार्टी नेता ने बताया कि, दो रात होटल में ठहरने के बाद वे गुलमर्ग जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस दौरान गांधी परिवार का कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘यह पूरी तरह से निजी, पारिवारिक दौरा है और पार्टी के किसी भी नेता के साथ कोई राजनीतिक वार्ता या बैठक नहीं होगी।” बता दें कि राहुल गांधी पिछले एक सप्ताह से केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में थे और शुक्रवार सुबह करगिल में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करने के बाद श्रीनगर पहुंचे।

राहुल गांधी 17 अगस्त को लद्दाख पहुंचे थे। यह अगस्त 2019 में जम्मू कश्मीर को दो हिस्सों में बांटने और जम्मू कश्मीर एवं लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश बनाए जाने के बाद इस क्षेत्र का उनका पहला दौरा है। तत्कालीन जम्मू कश्मीर राज्य को केंद्र शासित प्रदेश बना दिया गया था और संविधान के अनुच्छेद 370 के तहत इसके विशेष दर्जे को रद्द कर दिया गया था। राहुल ने पिछले एक सप्ताह में मोटरसाइकिल से पैंगोंग झील, नुब्रा घाटी, खारदुंगला टॉप, लामायुरू और जांस्कर सहित क्षेत्र के लगभग सभी प्रसिद्ध स्थानों का दौरा किया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |