“चलो अलग हो जाते हैं” …मलाइका ने इस टी-शर्ट से दिया ब्रेकअप का हिंट, अर्जुन की बहनों को भी किया अनफॉलो

बॉलीवुड की दुनिया काफी रंगीन और अलग है। रील ही नहीं रियल लाइफ में भी यहां की  प्रेम कहानियां काफी दिलचस्प होती हैं। यहां रिश्ते बनना और टूटन बेहद ही आम बात है। अब पॉवरफुल कपल मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को ही देख लीजिए जो इन दिनों अपने  ब्रेकअप को लेकर चर्चाओं में हैं। हालांकि ये खबरें कन्फर्म नहीं है, लेकिन पिछले कुछ दिनों इसे लेकर अफवाहों का दौर जारी है।

लंबे समय ये कयाम लगाए जा रहे हैं कि मलाइका और अर्जुन के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है और इन दोनों की राहें अलग हो गई हैं। अब मलाइका ने अर्जन के परिवार के सदस्याें को अनफॉलो कर इन अफवाहों को और हवा दे दी। दरसअल मलाइका की पोस्ट का एक स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। यूजर ने यह भी बताया कि कैसे मलाइका ने अर्जुन की बहनों जान्हवी कपूर, अंशुला कपूर और खुशी कपूर को अनफॉलो कर दिया है।Reddit यूजर के कैप्शन में लिखा -‘मलाइका ने जान्हवी, खुशी, अंशुला और बोनी को अनफॉलो कर दिया है। वह अब भी अर्जुन को फॉलो करती हैं। खुशी को फॉलो नहीं करती हैं। ऐसा लगता है कि यह परिवार की असहमति के कारण हुआ है।’ अदाकारा अपने बॉयफ्रेंड के पिता डायरेक्टर-प्रोड्यूसर बोनी कपूर और उनके भाई अनिल कपूर को भी फॉलो नहीं कर रही हैं।नेटिंजस अब दोनों के बीच आई दूरी की वजह जानने की कोशिश कर रहे हैं। अभी अफवाहों का दौर चल ही रहा था कि मलाइका की टी शर्ट ने एक और बड़ा हिंट दे दिया। हाल ही में मलाइका व्हाइट कलर की स्वीट शर्ट और पैंट में नजर आई। इस  टी-शर्ट पर लिखा हुआ था- “चलो अलग हो जाते हैं।” अब इस तस्वीर को देखने के बाद लोगों के दिमाग के घोड़े और तेज चलने लगे हैं।

खबरों की मानें तो मलाइका से अलग होकर अर्जन किसी और को डेट कर रहे हैं। उनका नाम सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और एक्ट्रेस कुशा कपिला के साथ जुड़ रहा है जो हाल ही अपने पति से अलग हुई हैं। ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल है कि अर्जुन को तलाकशुदा महिलाएं  ही क्यों पसंद आती हैं। हालांकि कुशा कपिला ने इसे महज अफवाहे करार करते हुए कहा- हर बार ये बकवास पढ़ कर सोचती हूं कि कहीं मम्मी ये सब न पढ़ लें।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |