शाजापुर
—–
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री किशोर कन्याल ने आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिये जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्र 167- शाजापुर, 168- शुजालपुर एवं 169-कालापीपल के लिये मतगणना स्थल शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज का निरीक्षण कर सभी आवश्यक तैयारियों के संबंध में संबंधित विभागो के अधिकारियों को निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने मतदान दलों के सामग्री वितरण एवं प्राप्ति स्थल तथा स्ट्रांग रूम आदि के संबंध में आवश्यक निर्देश भी दिये।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी, जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टेगौर, संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अखिल राठौर, अनुविभागीय अधिकारी श्री नरेन्द्र नाथ पाण्डेय, लोक निर्माण विभाग कार्यपालन यंत्री श्री रविन्द्र वर्मा भी मौजूद थे।
#MPElection2023 #collectorshajapur Chief Electoral Officer Madhya Pradesh
मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए :
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :