शाजापुर
* संयुक्त मंच एवं संयुक्त मोर्चा के प्रदेशिक आव्हान पर जिले के 52 विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी 25 अगस्त को एकदिवसीय सामूहिक अवकाश हड़ताल पर रहें।
कर्मचारियों ने लिपिकों को मंत्रालय के समान समयमान वेतन एवं 2400 ग्रेड पे देने, पुरानी पेंशन बहाल करने,कर्मचारियों को स्वास्थ्य बीमा देने, सातवे वेतनमान के अनरूप ग्रहभाड़ा देने सहित 39 सूत्रीय प्रमुख न्यायोचित मांगों के समर्थन में सभी विभागों के कर्मचारिगण कलेक्टरेट परिसर में बड़ी संख्या में एकत्रित हुए एवं जमकर नारेबाजी की। इसके पश्चात सभी कर्मचारियों ने अपर कलेक्टर बी0एस0 सोलंकी को ज्ञापन सौंपा । ज्ञापन सौंपते समय संयुक्त मोर्चा और संयुक्त मंच मैं सम्मिलित तृतीय वर्गीय कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह जी पवार, लिपिक संघ जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह राजपूत, मीडिया प्रभारी एवं कोषालयीन संघ जिलाध्यक्ष वसीम खान, राजस्व कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष नितिन श्रीवास्तव,पेंशनर संघ जिलाध्यक्ष राजेन्द्र रिणवा, जिला सचिव मनीष जोशी,सुमित गौसर, रविन्द्र श्रीवास्तव, सुरेश नागरा,भारत भूषण श्रीवास्तव, मुकाम सिंह टैगोर,लोकेंद्र नागर,अपाक्स जिला अध्यक्ष बी0एल सौराष्टीय, अमित शर्मा,राजेन्द्र मालिया,रामप्रसाद समरावत,बबिता लियोपैट्रिक, रामसागर श्रीवस,निर्भयसिंह शाक्यवार,अमित पारछे, अर्पित गिरजे,मो फहीम,शिवलाल गहलोत, महेश मालवीय, राजेन्द्र चौहान,कीर्तिश चौधरी,अज़ीज़ बेग, संतोष चौहान,हरीश शर्मा,बंटी राठौर,मुकेश अस्तेय, रविन्द्र वर्मा, आरिफ खान,ऋषभ चौहान,तुषार शर्मा, सूरज भिलाला, दीपेश व्यास, भगीरथ सोनगरा,राजेश परमार, नवीन नवघरे आदि उपस्थित थे।