भोपाल। लंबे समय से मीडिया जगत में काम करने के बाद वरिष्ठ पत्रकार क्षमा त्रिपाठी ने बीजेपी पार्टी को ज्वाइन कर लिया है। इस दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। क्षमा का कहना है कि योजनाओं और विचारधारा से प्रेरित होकर बीजेपी की सदस्यता ली है। क्षमा के पार्टी ज्वाइन करने से डिजिटली पार्टी को काफी फायदा होगा।
क्षमा त्रिपाठी ने सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर के तौर पर अपनी पहचान बनाई हुई है। विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर क्षमा त्रिपाठी के दो लाख से ज्यादा फॉलोवर्स है। वह लिखने, घूमने और बागवानी करने के साथ-साथ युवाओं को राष्ट्रवाद और सनातन धर्म के प्रति सचेत करने का कार्य करती हैं।
मीडिया में करीब 11 साल के करियर में क्षमा त्रिपाठी को महात्मा गांधी पुरस्कार, अटल बिहारी वाजपेयी पुरस्कार, स्वामी विवेकानंद पुरस्कार, जेन नेक्स्ट पुरस्कार, स्वर्ण भारत पुरस्कार, फिल्म क्रिटिक अवार्ड और दिल्ली यूनिवर्सिटी की तरफ से उत्कृष्टता पुरस्कार भी मिल चुके हैं। जिसके बाद क्षमा ने राजनीति में कदम रख लिया है।