शिवराज कैबिनेट का विस्तार टला, 2 नामों को लेकर फंसे पेंच, आज मीटिंग में फिर होगा मंथन

भोपाल: राज्यपाल मंगू भाई पटेल से सीएम शिवराज की मुलाकात के बाद शिवराज कैबिनेट के विस्तार की अटकलें तेज हो गई थी। कयास लगाए जा रहे थे कि आज शिवराज कैबिनेट में 4 नए मंत्री शामिल होंगे। लेकिन फिलहाल कैबिनेट विस्तार पर रोक लग गई है। बताया जा रहा है कि शिवराज कैबिनेट में 4 पद खाली पड़े हैं। इसके लिए गौरीशंकर बिसेन और राजेंद्र शुक्ल का नाम पहले ही फाइनल हो चुका था लेकिन अन्य 2 पदों पर 3 दावेदार सामने आए हैं। लाल सिंह आर्य और जालम सिंह पटेल के नामों पर मंथन जारी है।

दरअसल, विधानसभा चुनाव से पहले शिवराज सरकार जातिगत समीकरण साधना चाहती है। इसलिए मंत्रिमंडल में लोधी वर्ग के प्रतिनिधि को जगह देना उनकी पहली कोशिश है। इसी लिए गुरुवार सुबह केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, सीएम शिवराज और वीडी शर्मा ने करीब आधा घंटे बैठक की।

बता दें कि सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कुछ दिन पहले राज्यपाल से मुलाकात की थी। इसके बाद कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज हुई है। सूत्रों की मानें तो गौरीशंकर बिसेन और राजेंद्र शुक्ल का नाम पर मुहर लग चुकी है। गौरीशंकर बिसेन और राजेंद्र शुक्ल भोपाल में हैं। लाल सिंह आर्य और जालम सिंह पटेल के नाम पर थन जारी है। सहमति बनते ही कभी भी मत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |