‘चंद्रयान-3’ की सफलता पर खुशी से झूमी सीमा हैदर, सचिन के साथ पटाखे फोड़ मनाया जश्न, देखें वायरल वीडियो
चंद्रयान-3 मिशन के जरिए भारत ने इतिहास रच दिया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के चंद्रयान-3 मिशन का लैंडर मॉड्यूल सफलता पूर्वक चंद्रमा की सतह पर पहुंच गया है। लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान से युक्त लैंडर मॉड्यूल ने बुधवार की शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग की और इतिहास रच दिया है। आपको बत्ता दें कि अंतरिक्ष की दुनिया में इतिहास रच दिया है।
चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग के साथ ही इंडिया दुनिया का चौथा देश बन गया। इस मिशन से पूरे भारत में खुशी की लहर मनाई जा रही है। इसी बीच सीमा हैदर को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें वह सचिन के साथ चंद्रयान-3 की सफलता पर जश्न मनाती नजर आ रही है।
सीमा ने ऐसे मनाया जश्न
चंद्रयान-3 की लैंडिग के बाद सीमा हैदर की एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रही है, जिसमें सीमा सचिन के साथ पटाखे चलाती नजर आ रही है। आपके बत्ता दें कि ये वीडियो टि्वटर पर प्रिया सिंह (@priyarajputlive) नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। इस वीडियो में छत पर सीमा के साथ सचिन और दो अन्य लोग नजर आ रहे है, साथ ही उन्होंने जय श्री राम, वंदे भारत के नारे लगाए।
इससे पहले भी चर्चा में थी सीमा
इस लैंडिग से पहले भी सीमा हैदर कई बार चर्चा में रह चुकी है। सोशल मीडिया पर सीमा हैदर की वीडियो तेजी से वायरल होती है। सीमा हैदर को इससे पहले फिल्म में काम करने की ऑफर मिल चुकी है। आपको बत्ता दें कि इससे पहले भी सीमा एक वीडियो में पूजा करती नजर आई थी, अब उन्होंन देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कई बड़े नेताओं को रक्षा बंधन पर राखी भेजी है।