जेल जाने से नहीं डरता, 75 से ज्यादा सीट जीतकर BJP को ‘रिटर्न गिफ्ट’ दूंगा: ED की छापेमारी पर बोले सीएम बघेल

 छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनके कुछ करीबियों के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई से वह डरने वाले नहीं हैं और इस साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 75 से अधिक सीट जितवाकर भारतीय जनता पार्टी और उसके नेतृत्व को इस कार्रवाई का ‘रिटर्न गिफ्ट’ (जवाबी तोहफा) देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वह ‘मरने’ और ‘जेल जाने’ से नहीं डरते। ईडी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा, मुख्यमंत्री के दो ओएसडी, एक कारोबारी समेत अन्य लोगों के यहां बुधवार को छापा मारा था।

सीएम बघेल ने कहा, ‘‘छत्तीसगढ़ को दबाने और बदनाम करने का प्रयास हो रहा है… चुनाव नजदीक आते ही एक बार फिर से ईडी को सक्रिय कर दिया गया है।” बघेल ने कहा कि पहले कथित शराब घोटाले की बात की गई और यह दावा किया गया कि 3900 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है, जबकि कांग्रेस की सरकार में आबकारी राजस्व बढ़ गया। उन्होंने कहा, ‘‘हमारी सरकार आने से पहले छत्तीसगढ़ को सालाना 3900 करोड़ रुपये का आबकारी राजस्व होता था, लेकिन अब 6500 करोड़ रुपये का राजस्व हो रहा है।”

बघेल ने यह आरोप भी लगाया कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार को बदनाम करने के लिए कोयला घोटाले और धान घोटाले की बात की गई। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि अब पाटन (मुख्यमंत्री का विधानसभा क्षेत्र) में भाजपा का प्रत्याशी चुनाव नहीं लड़ेगा, बल्कि ईडी एवं सीबीआई लड़ेंगे।” बघेल ने आरोप लगाया, ‘‘सरकार को बदनाम करना और बाधित करना इस कार्रवाई का एकमात्र राजनीतिक उद्देश्य है। ये लोग प्रजातांत्रिक ढंग से चुनाव नहीं लड़ना चाहते, इसलिए ईडी, आयकर और सीबीआई का इस्तेमाल करना चाहते हैं।” मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने के बाद छत्तीसगढ़ में केंद्रीय जांच एजेंसियों के 200 से अधिक छापे पड़ चुके हैं।

बघेल ने दावा किया कि छत्तीसगढ़ की खदानों पर भाजपा के कुछ पूंजीपति मित्रों की नजर है, लेकिन उनके रास्ते में कांग्रेस आ गई है। बघेल के अनुसार, जब इस निरंकुश तरीके से एजेंसियों का दुरुपयोग किया जाएगा तो अदालतों की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है। उन्होंने यह दावा भी किया कि ईडी प्रमुख संजय कुमार मिश्रा को सेवा विस्तार इसीलिए दिया गया ताकि वह राजनीतिक विरोधियों में ‘आतंक’ फैलाएं। बघेल ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘हम छत्तीसगढ़ के लोग हैं, मरने से नहीं डरते, जेल जाने से भी नहीं डरते।” मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘75 से अधिक सीट जीतकर रिटर्न गिफ्ट दूंगा।” प्रदेश में विधानसभा की कुल 90 सीट हैं। उन्होंने कहा कि इस समय पूरी कांग्रेस और पार्टी नेतृत्व उनके साथ है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Amazon Layoffs 2026: अमेज़न में 16,000 लोगों की छंटनी, इंसानों की जगह AI लेगा कमान; ₹55 लाख करोड़ के मुनाफे पर टिकी निगाहें     |     Hindu Nav Varsh 2026: शुरू हुआ ‘विक्रम संवत 2083’! क्या है ‘रौद्र संवत्सर’ और क्यों डरा रहा है इसका नाम? जानें आपकी राशि पर प्रभाव     |     Eid 2026: पार्लर जाने की झंझट खत्म! घर पर बने इस जादुई मास्क से मिनटों में हटाएं फेशियल हेयर; चांद सा चमकेगा चेहरा     |     India-Vietnam Summit 2026: दिल्ली में भारत और वियतनाम की अहम बैठक, जनजातीय समुदायों के उत्थान के लिए बना ‘मास्टर प्लान’     |     Mathura Traffic Advisory: राष्ट्रपति मुर्मू के दौरे पर मथुरा-वृंदावन के ये रास्ते रहेंगे सील, इस्कॉन और प्रेम मंदिर दर्शन को लेकर बड़ी अपडेट     |     President Murmu Vrindavan Visit: राष्ट्रपति के दौरे पर मंदिरों में दर्शन का समय बदला, जानें बांके बिहारी और इस्कॉन मंदिर की नई टाइमिंग     |     Palam Fire Tragedy: पालम में आग का तांडव, 9 की मौत; रेस्क्यू के दौरान दीवार तोड़कर घुसे पड़ोसी, पुलिस की जांबाजी भी पड़ी कम     |     Gautam Buddha Nagar Power Cut: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में आंधी का कहर, 150 बिजली पोल धराशायी; 16 गांवों में अंधेरा, मरम्मत जारी     |     Surat Murder Case: सूरत में बिहार की महिला का मर्डर, शक में कातिल बना पति; प्रेम विवाह के बाद चाकू से रेता गला, आरोपी गिरफ्तार     |     प्यार के लिए ‘बगावत’! जेल से प्रेमी को छुड़ा लाई प्रेमिका; 9 महीने की बेटी बनी मां-बाप की शादी की गवाह     |