यह छोटी उपलब्धि नहीं है, पीएम मोदी और राष्ट्रपति ने शतरंज विश्व कप उपविजेता प्रज्ञानानंदा को दी बधाई

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश भर ने फिडे शतरंज विश्व कप उपविजेता आर प्रज्ञानानंदा को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिये बधाई दी है। राष्ट्रपति मुर्मू ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘‘18 वर्ष के ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा ने फिडे विश्व कप फाइनल में पहुंचकर और उपविजेता रहकर हर भारतीय का दिल जीत लिया है। उन्होंने शतरंज के दिग्गजों का सामना करते हुए उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया।” उन्होंने लिखा, ‘‘मैं इस प्रदर्शन के लिये उन्हें बधाई देती हूं। उन्होंने पूरे देश को गौरवान्वित किया है।”

उन्होंने आगे लिखा,‘‘ उनकी मां नागलक्ष्मी, वेलाम्मल स्कूल, उनके सभी मेंटोर और कोचों का विशेष तौर पर जिक्र करना होगा जिन्होंने चुनौतियों और कठिनाइयों के बीच उनके इस असाधारण सफर में योगदान दिया। मैं प्रज्ञानानंदा को भविष्य में और भी ऊंचाइयों को छूने के लिये शुभकामना देती हूं।” प्रज्ञानानंदा बाकू में हुए फाइनल में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन से बृहस्पतिवार को टाइब्रेक में 1.5 – 0.5 से हार गए।

यह कोई छोटी उपलब्धि नहीं है
प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, ‘‘हमें फिडे विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले प्रज्ञानानंदा पर गर्व है। उन्होंने असाधारण कौशल का प्रदर्शन करके मैग्नस कार्लसन जैसे दिग्गज को फाइनल में कड़ी टक्कर दी।” उन्होंने आगे लिखा, ‘‘यह कोई छोटी उपलब्धि नहीं है। उन्हें आगामी टूर्नामेंटों के लिये शुभकामनायें।” पूर्व खेलमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौ़ड़ ने लिखा, ‘‘आप जीतते हैं या सीखते हैं। आपने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और 140 करोड़ भारतीयों के दिल जीते। यही मायने रखता है।” चैम्पियन क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने लिखा, ‘‘असाधारण टूर्नामेंट के लिये बधाई। अपने सपने पूरे करने और भारत को गौरवान्वित करने में लगे रहो।”

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

आज 4 बजे बजेगा चुनावी बिगुल! बंगाल, असम, केरल समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान; जानें कितने चरणों में होगी वोटिंग?     |     यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |