केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के सरकारी बंगले में कार ने मारी टक्कर, दीवार में हो गया छेद देश By Shahzad Khan On Aug 24, 2023 477 मध्य दिल्ली में एक कैब (कार) कथित रूप से केंद्रीय मंत्री किरेन रिजीजू के सरकारी अवास की दीवार से टकरा गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उसने बताया कि पहले दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की एक कलस्टर बस ने कैब में टक्कर मारी और कैब दीवार से जा टकराई। Related Posts बंगाल चुनाव का वो ‘ऐतिहासिक’ उलटफेर! जब 3… Iran-Israel War Status: ईरान से वतन लौटे भारतीयों ने सुनाई… WhatsApp ग्रुप ज्वाइन करें उसने बताया कि नरेला निवासी रहीम खान अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ कैब से जा रहे थे और जब वे कृष्णा मेनन मार्ग पर कोठी नंबर नौ के पास पहुंचे तब उनकी गाड़ी में सेवा नगर डिपो की एक डीटीसी कलस्टर बस ने टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया कि कैब चालक नियंत्रण खो बैठा और कैब कोठी नंबर नौ की दीवार से जा टकराई। मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : यूट्यूब- https://youtube.com/channel/UCZF8JMVuSpQVJwceqhyQB4A फेसबुक- https://www.facebook.com/malwaabhitak/ ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें : https://play.google.com/store/apps/details?id=app.malwaabhitak.smcws 477 Share