शुजालपुर में अनुविभाग स्तरीय दिव्यांग शिविर संपन्न. 249 दिव्यांग हितग्राहियों को उपकरणों का वितरण ,1 करोड़ 53 लाख रूपये से अधिक की लागत से निर्मित 03 उप स्वास्थ्य केन्द्रों का लोकार्पण

शाजापुर


दिव्यांगजनों के जीवन स्तर को उठाना और उनके जीवन में खुशहाली लाना ही सरकार का उद्देश्य है। यह बात आज शुजालपुर में आयोजित हुए अनुभाग स्तरीय दिव्यांग शिविर के दौरान प्रदेश के स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) एवं सामान्य प्रशासन राज्यमंत्री श्री Inder Singh Parmar ने मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कही। इस अवसर पर कलेक्टर श्री किशोर कन्याल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हेमराज सिंह सिसोदिया, श्री अशोक नायक, जनपद पंचायत शुजालपुर अध्यक्ष श्रीमती सीताबाई, जनपद पंचायत कालापीपल अध्यक्ष श्रीमती सरिता परमार, श्री विजय सिंह बैस, जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर, अनुविभागीय अधिकारी श्री सत्येन्द्र प्रसाद सिंह, डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग श्री महेन्द्र प्रताप सिंह किरार, सीएमएचओ डॉ. राजू निदारिया, जनपद पंचायत शुजालपुर सीईओ श्रीमती रूषाली पोरस सहित जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक, दिव्यांगजन तथा अधिकारी एवं कर्मचारी आदि मौजूद थे।

राज्यमंत्री श्री परमार ने कहा कि हमारे देश की परंपरा में क्षमता और योग्यता शरीर से नहीं अपितू दिव्यांगजन समाज जीवन में अद्भुत काम करके दिखाते हैं, जो स्वयं को नहीं अपितू दूसरों को सहारा देने का काम भी करते हैं। राज्यमंत्री श्री परमार ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने दिव्यांग शब्द का उपयोग करते हुए नयी क्रांति लाने का काम किया है। दिव्यांग व्यक्ति सामान्य व्यक्ति से ज्यादा काम करके दिखाते हैं, इसलिये सरकार हमेशा उनके साथ खड़ी रहती है। उन्होंने बताया कि विगत 14,15,16 एवं 17 मार्च 2023 को आयोजित हुए दिव्यांग शिविरों में पात्र चयनित दिव्यांगजनों को अनुभाग स्तरीय दिव्यांग शिविर के माध्यम से उपकरणों का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ये उपकरण दिव्यांगजनों में ज्यादा उत्साह और ज्यादा जोश लाने के लिए सरकार का एक सहारा है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन अपने-आप को किसी भी तरह से कमजोर नहीं समझे, हर किसी व्यक्ति में कुछ न कुछ प्रतिभाए अवश्य होती है। दिव्यांगजन अपनी प्रतिभाओं को लेकर आगे आए। शासन द्वारा दिव्यांगजनों के लिए अनेकों जनकल्याणकारी योजनाए संचालित की जा रही हैं, दिव्यांगजन उन योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ लें और शासन की योजनाओं के माध्यम से लाभ लेकर व्यवसाय अथवा रोजगार प्राप्त कर अपने पैरों पर खड़े हो सकते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी जन शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ उनके नियमों को भी ध्यान में रखें। उन्होंने कहा कि जो आवेदक नियमानुसार पात्र है, उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ दिया जाता है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को लाभ प्रदान करने के उद्देश्य से ही आज अनुविभाग स्तरीय दिव्यांग शिविर शुजालपुर में आयोजित किया गया है, जिसमें शुजालपुर एवं कालापीपल विकासखण्ड के हितग्राहियों को लाभ प्रदान किया जा रहा है। इसी तरह 25 अगस्त को शाजापुर अनुविभाग स्तरीय दिव्यांग शिविर आयोजित होगा, जिसमें मो. बड़ोदिया एवं शाजापुर विकासखण्ड के हितग्राहियों को लाभ प्रदान किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि जो हितग्राही दिव्यांग है एवं उनके दिव्यांगता प्रमाण पत्र नहीं बनें है, उनका भी शिविर के माध्यम से परीक्षण कर प्रमाण पत्र बनाए जा रहे हैं। परीक्षण उपरांत जो हितग्राही उपकरण सामग्री के लिए पात्र होंगे, उन्हें पुन: शिविर के माध्यम से उपकरण वितरण करने का कार्य किया जायेगा। उन्होंने बताया कि भारत सरकार के द्वारा संचालित मोटराईज्ड ट्रायसिकल के संबंध में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा संशोधन किया गया है, जिसके तहत 17 हजार रूपये हितग्राहियों को सांसद एवं विधायक निधि आदि के माध्यम से देने होते थे, जो अब नहीं देने होंगे। अब मोटराईज्ड ट्रायसिकल का पूरा खर्चा भारत सरकार द्वारा दिया जायेगा। इसके लिए उन्होंने देश के प्रधानमंत्री श्री मोदी जी को सबकी ओर से धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि कलेक्टर के माध्यम से 70 से 80 प्रतिशत दिव्यांगजनों का चयन किया जायेगा तथा उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभ प्रदान करने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि जो हितग्राही मोटराईज्ड ट्रायसिकल के पात्र एवं चलाने में सक्षम नहीं है वे परेशान न हो, क्यों की दिव्यांगजनों का जीवन सुरक्षित रखना भी हमारा दायित्व है। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायतों एवं जनपद पंचायतों के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार करने के लिए भी कहा।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री कन्याल ने बताया कि जिले में मार्च 2023 के महिने में आयोजित किये गये दिव्यांगजनों के परीक्षण शिविर में पात्र हितग्राहियों को अनुविभाग दिव्यांग शिविरों के माध्यम से उपकरणों का वितरण किया जा रहा है। साथ ही जो हितग्राही छूट गये थे, उनके लिए भी परीक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। जिन्हें आगामी शिविरों के माध्यम से उपकरण वितरित कर लाभ दिया जायेगा।
—–
249 हितग्राहियों को उपकरणों का वितरण
——
स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) एवं समान्य प्रशासन राज्यमंत्री श्री इंदरसिह परमार द्वारा अनुविभाग स्तरीय दिव्यांग शिविर में एडीप योजनांतर्गत चयनित कुल 249 हितग्राहियों को उपकरणों का वितरण किया गया।

जिसमें 49 मोटरेट ट्राईसिकल, 64 ट्राईसिकल, 34 व्हील चेयर व सीपी चेयर, 128 बैसाखी, 08 रोलेटर 18 वाकिंग स्टीक, 10 कान की मशीन, 01 ब्रेल किट, 01 एमआर किट आदि उपकरण वितरण किये गये। शिविर के दौरान नवीन दिव्यांगजनो का UDID के लिए कुल 671 का परीक्षण किया गया, जिसमें 489 अस्थिबाधित, 74 श्रवण बाधित, 48 नेत्र बाधित, 60 मानसिक बहुविकलांग शामिल हैं।
—–
3 उप स्वास्थ्य केन्द्रों का लोकार्पण
——
शिविर के दौरान राज्यमंत्री श्री परमार एवं उपस्थित अतिथियों द्वारा 49.14 लाख रूपये लागत से निर्मित उप स्वास्थ्य केन्द्र खेड़ीमण्डलखां, 55.50 लाख रूपये की लागत से निर्मित उप स्वास्थ्य केन्द्र दिल्लोद तथा उप स्वास्थ्य केन्द्र खड़ी लागत 49.14 लाख रूपये इस प्रकार कुल 1 करोड़ 53 लाख 78 हजार रूपये से निर्मित 03 उप स्वास्थ्य केन्द्रों का लोकार्पण किया गया।
—–
ईव्हीएम का प्रदर्शन
—–
शिविर के दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री किशोर कन्याल द्वारा शिविर में आये दिव्यांगजनों को मतदान करने के लिये जागरूक किया गया तथा दिव्यांगजनों से ईवीएम में डमी वोट भी डलवाए गये। उल्लेखनीय है कि स्वीप गतिविधि अंतर्गत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए किये जा रहे ईव्हीएम प्रदर्शन किया जा रहा है।
#disabled #camp #JansamparkMP #collectorshajapur #shajapur #MP CM Madhya Pradesh Ministry of Social Justice and Empowerment, Government of India Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ     |     Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |     कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की ‘नंदिनी’ निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज्बे को देख दुनिया हैरान     |     रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट्रेन की याद भूल जाएंगे!     |     Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का ‘क्राइसिस’, बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |