Shajapur दल द्वारा उर्वरक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिये गये

शाजापुर, 24 अगस्त 2023/ उप संचालक कृषि द्वारा सघन अभियान अंतर्गत गठित जिला स्तरीय उर्वरक निरीक्षण दल द्वारा गत दिवस न्यू अमर कृषि सेवा केन्द्र धौबी चौराहा शाजापुर, श्री दुर्गा कृषि सेवा केन्द्र फूलखेड़ी हनुमान मंदिर के सामने, वॉयज एग्री साल्यूशन प्रा.लि. (ग्राम उदय), संकल्प रिटेल स्टोर शाजापुर का निरीक्षण किया गया।

किसान कल्याण तथा कृषि विकास उप संचालक श्री केएस यादव ने बताया कि निरीक्षण में न्यू अमर कृषि सेवा केन्द्र में स्टाक उर्वरक एवं मूल्य सूची का प्रदर्शन न करना, बिना “ओ” फार्म उर्वरक विक्रय करना, केश मेमो का निर्धारित प्रारूप – एम में संधारण न करना, स्टाक बुक अनुसार स्टाक का मिलान न होना, थोक एवं रिटेल का पृथक पृथक स्टाक संधारण नहीं करना। श्री दुर्गा कृषि सेवा केन्द्र में बिना “ओ” फार्म के उर्वरक विक्रय करना, केश मेमो का निर्धारित प्रारूप- एम में संधारण न करना, स्टाक बुक अनुसार स्टाक का मिलान न होना। संकल्प रिटेल स्टोर शाजापुर में मूल्य सूची का प्रदर्शन न करने तथा वॉयज एग्री साल्यूशन प्रा. लि. ( ग्राम उदय) द्वारा उर्वरक स्टाक संबंधित बोर्ड एवं सूची का प्रदर्शन न करने पर उक्त संस्थानों को उर्वरक (नियंत्रण) आदेश 1985 की धारा 11, 4 (क) (ख), 05, 35 (1) (क), 35 (2) अंतर्गत नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण चाहा गया है तथा समयावधि में उत्तर नहीं देने पर उर्वरक (नियंत्रण) आदेश 1985 की विभिन्न धाराओ एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अंतर्गत कार्यवाही की जावेगी। उक्त दल द्वारा संस्थानों से उर्वरक नमूने लिये जाकर परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजे गये है।

उप संचालक कृषि एवं अधिसूचित प्राधिकारी (उर्वरक) ने जिला स्तरीय निरीक्षण दल एवं समस्त उर्वरक निरीक्षको को निर्देश दिये है कि निरीक्षण के समय जिले में कहीं भी अमानक स्तर का उर्वरक, नकली खाद, मिलावटी खाद, ऐसी निर्माता कम्पनी जो काल्पनिक हो एवं निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर विक्रय करते पाये जाने पर तत्काल एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिये गये है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ     |     Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |     कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की ‘नंदिनी’ निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज्बे को देख दुनिया हैरान     |     रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट्रेन की याद भूल जाएंगे!     |     Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का ‘क्राइसिस’, बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |