शाजापुर, 24 अगस्त 2023/ शैक्षणिक सत्र 2023-24 में जिले के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित 02 जिला स्तरीय एवं 06 विकासखण्ड स्तरीय बालक/कन्या सीनियर उत्कृष्ट छात्रावास शाजापुर, मो.बडोदिया, शुजालपुर, कालापीपल में प्रवेशित कक्षा 9वी से कक्षा 12वीं तक अनुसूचित जाति-जनजाति के विद्यार्थियों को कोचिंग सुविधा उपलब्ध कराने के लिए अंग्रेजी, गणित, जीव विज्ञान, रसायन, कॉमर्स (आर्टस), कम्प्यूटर/सामान्य ज्ञान विषयों के कोचिंग शिक्षकों की आवश्यकता है।
जनजातीय कार्य विभाग जिला संयोजक श्रीमती मीना मंडलोई ने बताया कि उक्त विषय के स्नातकोत्तर के इच्छुक शिक्षक संबंधित छात्रावासों के अधीक्षक के माध्यम से कार्यालय कलेक्टर (जनजातीय कार्य तथा अनुसूचित जाति कल्याण विभाग) में 28 अगस्त 2023 तक आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नही किया जा सकेगा। संबंधित विषय के कोचिंग शिक्षक का चयन परीक्षा समाप्ति तक किया जाकिर 300 रूपये प्रतिकालखण्ड (माह में अधिकतम 20 कालखण्ड तथा कम्प्यूटर/सामान्य ज्ञान के लिए अधिकतम 05 कालखण्ड) प्रतिमाह मानदेय राशि भुगतान की जायेगी। कोचिंग कक्षाएं शाला समय के अतिरिक्त समय में संबंधित छात्रावासो में संचालित होगी। कोचिंग शिक्षक चयन का अंतिम निर्णय जिला संयोजक जनजातीय कार्य तथा अनुसूचित जाति कल्याण विभाग का होगा।