शाजापुर, 24 अगस्त 2023/ कलेक्टर श्री किशारे कन्याल के निर्देशानुसार आज शाजापुर नगर के व्यापारिक संस्थानों की जाँच की गई।
विधिक माप विज्ञान (नापतौल) निरीक्षक श्री पीएस बारापात्रे ने बताया कि दो व्यापारिक संस्थान मे. आशिष मशीनरी एण्ड हार्डवेयर शाजापुर तथा सुपर ट्रेडर्स शाजापुर की दुकानों से पैकेट जप्त किये गये। इन पैकेटों पर विधिक माप विज्ञान अधिनियम 2009 के तहत घोषणाएं अंकित होना नहीं पाया गया। इस कारण पैकेट को जप्त कर संस्थानों तथा निर्माता के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।