शहज़ाद खान,,
शाजापुर। मप्र ग्रामीण बैंक द्वारा विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही है, जिसकी जानकारी गुरूवार को बैंक के स्टॉफ द्वारा वाहन रैली और लोगों से संपर्क कर दी गई। साथ ही योजनाओं का लाभ लेने की अपील भी की। योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए रैली शहर की कई कालोनियों व मुख्य मार्गों से होकर गुजरी। वहीं विभिन्न मार्र्गांे पर लोगों से संपर्क कर भी ऋण योजनाओं सहित फेस्टिवल बोनांजा की जानकारी दी गई। रैली का मार्गदर्शन क्षेत्रीय प्रबंधक गोपाल झंवर ने किया। रैली में प्रबंधक आयशा खान, हेमन्त चौहान, दीपिका मंडोरा सहित बैंक कर्मचारी व अधिकारी उपस्थित थे।
मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए :
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :