चंद्रमा पर चंद्रयान -3 की सफल लैंडिंग भारत की अद्भुत सफलता है: मुख्यमंत्री श्री चौहान प्रधानमंत्री श्री मोदी के स्पेस मिशन के संकल्प ने भारत को दिखाया यह दिन मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दी बधाई

भोपाल : बुधवार, अगस्त 23, 2023, 21:43 IST

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को प्रणाम करते हुए इस मिशन से जुड़े वैज्ञानिकों, इंजीनियर्स और इसरो की पूरी टीम को बधाई दी है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अपने संदेश में कहा है कि हमने चाँद को छू लिया। यह पल इतिहास के पन्नों में अमर हो गया है।

उन्होंने कहा कि भारत की इस सफलता के लिए पूरा देश गर्व से भरा हुआ है। आज का दिन आजादी का अमृत काल है। आज भारत की दुनिया में श्रेष्ठता का दिन भी है। भारत की यह अद्भूत सफलता है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि वैज्ञानिकों और इसरो की टीम के प्रयत्नों, परिश्रम और समर्पण से भारत को यह अभूतपूर्व प्रतिष्ठा मिली है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के स्पेस मिशन के संकल्प ने भारत को यह दिन दिखाया है। करोड़ों भारतवासियों ने चन्द्रयान-3 की चंद्रमा पर लैंडिंग को देखा है। मैंने भी दमोह में एक लाख लाड़ली बहनों और साथियों के साथ इस लैंडिंग को देखा। सभा में उपस्थित सभी नागरिक आनंद, उल्लास और प्रसन्नता से झूम गए।

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने 23 अगस्त को इतिहास रचा

चंद्रयान-3 चंद्रमा के उस दक्षिणी ध्रुव की सतह पर उतरा, जहाँ इससे पहले दुनिया के किसी भी देश को उपग्रह उतारने मैं सफलता नहीं मिली है।

14 जुलाई को दोपहर 2:35 बजे श्रीहरिकोटा से उड़ान भरने वाला चंद्रयान-3 अपनी 40 दिनों की लंबी यात्रा के बाद 23 अगस्त को शाम 6:04 बजे चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरा।

चंद्रयान के लैंडर का नाम विक्रम है जो कि विक्रम साराभाई के नाम पर है।

चंद्रयान के लैंडर विक्रम से रोवर उतरेगा जिसका नाम प्रज्ञान है, प्रज्ञान एक डिवाइस है जो लैंडर से बाहर आकार चाँद पर घूमेगा और शोध कार्यों की जानकारी फोटो इसरो को भेजेगा।

चंद्रयान-3 में क्या क्या है

इसरो के बताए गए विवरण के मुताबिक, चंद्रयान-3 के लिए मुख्य रूप से तीन उद्देश्य निर्धारित हैं।

चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग कराना।

चंद्रमा की सतह कही जाने वाली रेजोलिथ पर लैंडर को उतारना और घुमाना।

लैंडर और रोवर्स से चंद्रमा की सतह पर शोध कराना।

चाँद पर जीवन, पानी की संभावनाओं को तलाशना और अन्य शोध करना।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |