जिले की समस्त स्वास्थ्य संस्थाओं में स्वच्छता अभियान चलाये- कलेक्टर श्री कन्याल ने आयुष्मान भवः की टास्क फोर्स समिति की बैठक में कहा, एवं पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिये
शाजापुर
—-
—-
कलेक्टर श्री किशोर कन्याल की अध्यक्षता में आयुष्मान भारत “निरामयम’ म.प्र. योजनान्तर्गत आयुष्मान भवः (AYUSHMAN BHAVA) के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक संपन्न हुई।
कलेक्टर श्री कन्याल ने आयुष्मान भारत “निरामयम’ म.प्र. योजनान्तर्गत आयुष्मान भवः (AYUSHMAN BHAVA) के सफल क्रियान्वयन एवं जिले के छूटे हुये पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाने तथा उन्हें इस योजनांतर्गत लाभ प्रदान करने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने जिले की समस्त स्वास्थ्य संस्थाओं में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई करने के भी निर्देश दिये।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजू निदारिया ने बताया कि शाजापुर जिले में अब तक आयुष्मान भारत “निरामयम” म.प्र. योजनान्तर्गत 42662 हितग्राहियों को स्वीकृत राशि 69.83 करोड़ रुपये में से हितग्राहियों को 58.32 करोड़ रुपए राशि वितरित कर लाभ दिया गया। बैठक में डॉ. निदारिया ने जानकारी देते हुये बताया कि आयुष्मान भारत “निरामयम म.प्र. योजनान्तर्गत आयुष्मान भवः अंतर्गत मिशन मोड में 1 सितम्बर 2023 से 31 दिसम्बर 2023 तक स्वास्थ्य योजनाओं का संतृप्ति कवरेज सुनिश्चित किये जाने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा। जिसमें आयुष्मान आपके द्वार 3.0, आयुष्मान सभा का आयोजन, आयुष्मान मेला, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर स्वास्थ्य संस्थाओं पर, चिकित्सा महाविद्यालय द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर, आंगनवाडी एवं शासकीय शालाओं में बच्चों की स्क्रीनिंग, आयुष्मान ग्राम पंचायत एवं वार्ड पंचायत तथा सेवा पखवाडा शामिल है।
उन्होंने बताया की आयुष्मान आपके द्वार 3.0 अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनाया जाना एवं आयुष्मान सभा अंतर्गत आभा आई.डी. बनाना, एन.सी.डी. स्क्रीनिंग, सिकिल सेल एनीमिया, टी.बी. के प्रति जागरूकता, पी.एम.जे.वाय. ( प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना) के लाभार्थी सूचीबद्ध करना, आयुष्मान मेला अंतर्गत समस्त हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर अंतर्गत प्रथम सप्ताह असंचारी रोगों की स्क्रीनिंग, द्वितीय सप्ताह संचारी रोगों की स्क्रीनिंग, तृतीय सप्ताह मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य पोषण, टीकाकरण संबंधी गतिविधियों का आयोजन एवं चतुर्थ सप्ताह आँखों संबंधी देखभाल एवं टेली कंसलटेशन का आयोजन किया जाना है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र स्तर पर आयुष्मान मेले का आयोजन जिसका मुख्य उद्धेश्य हितग्राहियों को चिकित्सा सुविधा पहुँचाना है, जिसमें चिकित्सा महाविद्यालय के चिकित्सा विशेषज्ञों की सुविधा ली जायेगी। 1 सितम्बर 2023 से 17 सितम्बर 2023 सेवा पखवाडा का आयोजन जिलें की समस्त स्वास्थ्य संस्थाओं पर स्वच्छता अभियान चलाकर किया जायेगा।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर सहित वरिष्ठ जिला कोषालय अधिकारी श्री जीएल गुवाटिया, जिला शिक्षा अधिकारी, शिक्षा विभाग, जिला परियोजना समन्वयक, जिला कार्यक्रम अधिकारी, संयोजक आदिम जाति कल्याण विकास विभाग, डॉक्टर्स, समस्त विकासखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक, विकासखण्ड कम्युनिटी मोबिलाईजर व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
#ayushmanbhava #collectorshajapur #JansamparkMP #shajapur