‘चन्द्रयान में जो यात्री गए हैं, मैं उन्हें सलाम करता हूं’, ये क्‍या बोल गए राजस्‍थान के मंत्री; हो रहे ट्रोल

नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने चांद पर इतिहास रच दिया है। चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग (Moon South Pole Landing) हो गई है। इसरो के इस मिशन को सफल होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो को बधाई देते हुए खुशी जाहिर की है। वहीं इस बीच इसरो को बधाई देने वालों का ताता लग गया है। पूरी दुनिया अपने-अपने तरीके से ISRO को बधाई दे रही है।

इस बीच एक्स पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें राजस्थान सरकार के मंत्री अशोक चांदना भी इसरो को बधाई देते हुए कह रहे है कि ”चंद्रयान में जो यात्री गए हैं, मैं उन्हें सलाम करता हूं।” जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।

शिक्षित मंत्रियों की करते रहे है मांग

आंध्र प्रदेश के भाजपा-प्रदेश महासचिव विष्णु वर्धन रेड्डी ने एक्स पर लिखा, प्रतिभाशाली अशोक चांदना से मिलें; वह राजस्थान सरकार में युवा मामले और खेल विभाग के मंत्री हैं। वह कह रहे हैं, ”चंद्रयान में जो यात्री गए हैं, मैं उन्हें सलाम करता हूं।” उन्हें सचमुच इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि चंद्रयान3 क्या है। विडंबना यह है कि वे किसी भी सरकार में शिक्षित मंत्रियों की मांग करते हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |