लोकतंत्र सेनानियों की सम्मान निधि 30 हजार रूपये प्रतिमाह हुई सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किये निर्देश

भोपाल : मंगलवार, अगस्त 22, 2023, 20:03 IST

प्रदेश में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और लोकतंत्र सेनानी की सम्मान निधि अब 30 हजार रूपये मासिक हो गई है। वे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और लोकतंत्र सेनानी, जो एक माह से कम निरुद्ध रहे हैं, उनकी सम्मान निधि 10 हजार रूपये मासिक की गई है।

लोकतंत्र सेनानियों को प्रदेश में स्थित रेस्ट-हाउस अथवा विश्राम-गृहों में अधिकतम दो दिन तक ठहरने की सुविधा भी दी गई है। यह सुविधा उन्हें 50 प्रतिशत राशि भुगतान करने पर उपलब्ध रहेगी। लोकतंत्र सेनानियों को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के समान नई दिल्ली स्थित मध्यप्रदेश भवन में ठहरने की सुविधा दिये जाने के संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने निर्देश जारी किये हैं।

शासकीय कार्यालयों में सम्मानजनक व्यवहार के निर्देश

जारी निर्देश अनुरूप लोकतंत्र सेनानी के शासकीय कार्यालयों में पहुँचने पर सम्मानपूर्वक व्यवहार किया जाये। मंत्रालय सहित अन्य कार्यालयों में अधिकारियों से मुलाकात के लिये प्रवेश-पत्र संबंधी सुविधा दी जाये। लोकतंत्र सेनानी के दिवंगत होने पर उनके परिवार को दी जाने वाली निधि राशि 8 हजार रूपये की गई है। उन्हें शासन की ओर से सम्मान-स्वरूप पुष्प-चक्र अर्पित किया जाये।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 26 जून 2023 को आयोजित कार्यक्रम में इस संबंध में घोषणाएँ की थीं, जिसके परिपालन में सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी कमिश्नर, कलेक्टर, विभागाध्यक्ष सहित मुख्य सुरक्षा अधिकारी मंत्रालय को भी निर्देश जारी कर दिये हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |