दो पक्षो में खूनी संघर्ष.. बीच-बचाव करने गई गर्भवती महिला से भी की मारपीट

पन्ना। सलेहा थाना अंतर्गत ग्राम घुटेहि में जमीनी विवाद के चलते दो पक्षो में खूनी संघर्ष हो गया। इस विवाद में दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले घटना में एक पक्ष के एक गर्भवती महिला सहित 4 लोग घायल हैं। वहीं, दूसरे पक्ष के भी एक युवक को चोटें आई है, जिनका उपचार जिला चिकित्सालय पन्ना में जारी है।

घटना के सबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम घुटेहि में जमीनी विवाद के चलते दो आदिवासी परिवारों में जमकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनो पक्षो में जमकर लाठी-डंडे चले इस दौरान बीच-बचाव करने गई 8 माह की गर्भवती महिला के साथ भी मरपीट की गई, जिसमें वह घायल हो गई। घायलों में रानी बाई उम्र-25 वर्ष पति प्रमोद आदिवासी उम्र 27 वर्ष ससुर छन्नू लाल आदिवासी उम्र 50 वर्ष और चाचा ससुर जय कुमार आदिवासी उम्र 40 वर्ष तो वहीं, दूसरे पक्ष का सोहबत आदिवासी उम्र 19 वर्ष के सिर और हाँथ, पैरो में चोट आई है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय पन्ना रेफर किया गया जहां उनका उपचार जारी है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |