इटली की युवतियों ने किया शिव तांडव स्त्रोत का पाठ, सुनकर हक्के-बक्के रह गए लोग

जबलपुर। यूरोप समेत विश्व भर  में अपनी सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक छवि से अलग पहचान बन चुका ‘माही कृष्ण लीला’ मध्य प्रदेश के संस्कारधानी जबलपुर पहुंचा, जहां मंत्रोत्सव कार्यक्रम में शिरकत करने आए ग्रुप के सदस्य संस्कारधानी के प्रसिद्ध बगलामुखी मंदिर पहुंचे और दर्शन अर्चन कर पूर्ण लाभ अर्जित किया। यह वही कृष्ण लीला ग्रुप है जिनसे मुलाकात कर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मंत्र मुग्ध हो गए थे।

छोटी सी मुलाकात में ग्रुप की महिला सदस्यों ने मंतत्रोच्चारण और अलग-अलग श्लोक से पीएम मोदी का मन जीत लिया था। इटली दौरे के दौरान कि वह तस्वीर भी आज हर किसी के जहन में तरोताजा है, जब सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अलग ढंग से स्वागत किया था। आज संस्कारधानी जबलपुर में आयोजित हो रहे मंत्रोत्सव कार्यक्रम में माही कृष्ण लीला ग्रुप के सभी सदस्य जबलपुर पहुंचे हैं और अपनी प्रस्तुतियों से हर किसी का मन मोह लिया। शिव तांडव के साथ-साथ राम सिया राम के भजनों को सुना कर एक अद्भुत माहौल बना दिया। अलग-अलग प्रस्तुतियों को सुन संस्कारधानीवासी भी इनकी सनातन के प्रति आस्था को देख हैरत में थे।

मीडिया से खास बातचीत करते हुए ग्रुप के सदस्यों ने हिंदुत्व सनातन और अपने गुरु के प्रति समर्पण को बतलाया। ग्रुप के सदस्यों का मानना था कि विश्व भर में अगर आध्यात्म से जुड़ना है तो भारत देश इसके लिए सबसे अनुकूल है, यहां की संस्कृति किसी को भी आध्यात्मिकता से जोड़ने का सबसे आसान और मुफीद ज़रिया कही जा सकती है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |