इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर सुसाइड करने जा रहा था युवक, समय रहते हरकत में आई पुलिस, बच गई जान

गले में फांसी के फंदे के साथ एक तस्वीर ‘इंस्टाग्राम’ पर डालकर आत्महत्या के विचार प्रकट करने वाले मुरैना जिले के 25 वर्षीय व्यक्ति की जान साइबर पुलिस के समय रहते हरकत में आने से बच गई। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। साइबर पुलिस की इंदौर स्थित क्षेत्रीय इकाई के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस को आत्महत्या के प्रयास को रोकने के लिए सोशल मीडिया कंपनी ‘मेटा’ की ओर से रविवार देर रात आपातकालीन अलर्ट मिला। इंस्टाग्राम का स्वामित्व ‘मेटा’ के पास है।

सिंह राज्य साइबर पुलिस की उस इकाई के नोडल अधिकारी हैं जो सोशल मीडिया मंचों से मिलने वाले अलर्ट पर आत्महत्या रोकने के लिए काम करती है। पुलिस अधीक्षक ने बताया, ‘‘हमें रविवार देर रात मेटा की ओर से आपातकालीन अलर्ट मिला कि एक व्यक्ति ने अपने गले में फांसी का फंदा डालकर खींची गई सेल्फी इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है और इसके साथ ही आत्महत्या का विचार भी जाहिर किया है।

तकनीकी जांच के बाद पता चला कि यह व्यक्ति राज्य के मुरैना जिले के ग्रामीण क्षेत्र का रहने वाला है।” उन्होंने बताया कि मुरैना पुलिस की मदद से इस व्यक्ति को समझाया गया और उसे खुदकुशी का कदम उठाने से रोका गया। सिंह ने बताया, ‘‘हमें पता चला है कि यह व्यक्ति पारिवारिक कारणों के चलते कई दिन से तनाव में था।” उन्होंने बताया कि राज्य साइबर पुलिस पिछले दिनों सिंगरौली की एक अवसादग्रस्त युवती की भी जान बचा चुकी है जिसने सोशल मीडिया पर आत्महत्या से जुड़े विचार जाहिर किए थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |