नगरीय क्षेत्र के स्कूल भवनों की मरम्मत के प्रस्ताव तैयार करें- कलेक्टर श्री जैन ने विभागीय समन्वय एवं समयसीमा पत्रो की समीक्षा बैठक में कहा

शाजापुर, 11 जुलाई 2022/ नगरीय क्षेत्र के स्कूल भवनों की मरम्मत के प्रस्ताव तैयार करें। उक्त निर्देश कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने आज विभागीय समन्वय एवं समयसीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती मंजूषा विक्रांत राय, अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती शैली कनास सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

कलेक्टर श्री जैन ने‍ कहा कि शहरी क्षेत्र के विद्यालय भवनों की हालत अत्यंत खराब है। इनकी जिला शिक्षा केन्द्र समन्वयक मरम्मत के प्रस्ताव तैयार करें। साथ ही सीएमओ नगरपालिका मद से भी विद्यालय भवनो की मरम्मत कराएं। कलेक्टर श्री जैन ने नगरपालिका सीएमओ को निर्देश दिए कि शहरी क्षेत्रों की सड़कों के गड्ढे भरवाएं। साथ ही लोक निर्माण विभाग भी शहरी क्षेत्र से गुजरने वाली विभागीय सड़को की मरम्मत कराएं। नगरपालिका सीएमओ राष्ट्रीय राजमार्ग से पशु हटाने का काम निरंतर जारी रखें। भैरव पूर्णिमा के अवसर पर लगने वाले मेले के संबंध में कलेक्टर ने सीएमओ को भैरव डूंगरी के सड़क मार्ग पर मुरम डालने के निर्देश दिए। समयसीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने अल्पसंख्यक मंत्रालय की सीखो और कमाओं योजना के क्रियान्वयन के संबंध में अल्पसंख्यक एवं पिछड़ावर्ग संचालक से जानकारी ली। जिला पंचायत प्रतिनिधि को ग्राम गौरव दिवस आयोजन केलेण्डर बनाने के संबंध में निर्देश दिए। देवारण्य योजना के क्रियान्वयन के संबंध में कलेक्टर ने जिला आयुष अधिकारी को कार्य योजना बनाने के लिए कहा और आयुष औषधालयों को हेल्थ वेलनेस सेंटर में विकसित करने के कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी ली। पशुचिकित्सा विभाग के उपसंचालक से कलेक्टर ने किसान कार्ड प्रगति की जानकारी ली। उपसंचालक कृषि को कलेक्टर ने जिले के टॉप 20 बायर्स की जानकारी सतत संकल्ति करने के निर्देश दिए। जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण को कलेक्टर ने निर्देश दिए कि छात्रावासों में प्रवेश के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार कराएं। साथ ही छात्रों को छात्रावास में प्रवेश के दौरान प्रोफाईल अपडेशन में दिक्कत न आए इसके लिए छात्रावासों में ही हेल्प डेस्क बनाए। साथ ही जिले में विभाग द्वारा जितने भी मंगल भवन बनाएं गए है, उनका समाज उपयोग करें, इसके लिए नीति तय कर उसका क्रियान्वयन कराएं और मंगल भवन के आस-पास का अतिक्रमण हटवाएं। वन विभाग के परिक्षेत्र अधिकारी को कलेक्टर ने निर्देश दिए कि शहरी क्षेत्रो की आरा मशीनों को आबादी से बाहर करवाएं। साथ ही आरा मशीनों पर आने वाली लकड़ियों की जांच करें।

कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने कहा कि भारत सरकार के “हर घर तिरंगा” अभियान 11 से 17 अगस्त तक चलाया जाना है, जिसके तहत सभी सरकारी संस्थानों, कार्यालय भवनों तथा प्रत्येक घरों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया जाएगा। इसके लिए सभी को झंडो का विक्रय उचित मूल्य पर किया जाएगा। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों से कहा कि अभियान के क्रियान्वयन के लिए अधिनस्थ स्टॉफ को तिरंगा ध्वज फहराने के लिए प्रेरित करें, साथ ही उन्हें अपने परिवार के अन्य घरों एवं पड़ोसियों को भी अभियान के दौरान तिरंगा ध्वज फहराने के लिए प्रेरित करने के लिए कहें। कलेक्टर ने महिला स्व-सहायता समूह की सहायता से झंडा तैयार के लिए एनआरएलएम के अधिकारी को निर्देश दिए।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Mandideep LPG Raid: मंडीदीप में गैस एजेंसी पर प्रशासन का छापा, 200 से अधिक अवैध सिलेंडर बरामद; लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी     |     Monalisa Marriage Controversy: ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की उम्र पर सनोज मिश्रा का बड़ा खुलासा, क्या नाबालिग है अभिनेत्री? मुस्लिम युवक से निकाह पर विवाद तेज     |     मुरैना में ‘मुन्नाभाई’ का भंडाफोड़! मैरिज गार्डन में चल रहा था अवैध अस्पताल; बिना डिग्री मरीजों का इलाज कर रहा था बरेली का युवक, गिरफ्तार     |     CM Mohan Yadav Katni Visit: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कटनी को दी ₹243 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, बरही में उमड़ा जनसैलाब     |     छतरपुर में दबंगों की हैवानियत! दलित युवक को जूतों से पीटा, बचाने आई मां-बहन को भी नहीं बख्शा; लहूलुहान परिवार न्याय की गुहार में     |     बालाघाट के जंगलों में 2 भालुओं की संदिग्ध मौत! शिकार या कुछ और? क्या वन्यजीवों की बढ़ती तादाद ही बन रही है उनकी जान की दुश्मन?     |     “जेन जी को कोई कंट्रोल नहीं कर सकता, लेकिन…”—आचार्य प्रशांत ने युवाओं को दिखाया आईना; बताया भीतर छिपा है कौन सा बड़ा खतरा?     |     Bus Depot Fire: बस डिपो में भयंकर आग का तांडव, 3 बसें जलकर खाक; फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर, जानें क्या है ताजा हालात?     |     तेलंगाना की ‘लेडी अघोरी’ बनीं सबसे युवा महामंडलेश्वर! 18 भाषाओं का ज्ञान और सालों की तंत्र साधना; जानें कौन हैं ये रहस्यमयी सन्यासिनी?     |     शराब की एक बोतल के लिए ‘कातिल’ बना पड़ोसी! जबलपुर में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या; गाली-गलौज के बाद खौफनाक अंजाम, आरोपी गिरफ्तार     |