मुकुट चोरी करने और उन्हें गलाकर चांदी की सिल्ली बनाने पर 2 आरोपियों को सजा, शाजापुर जिले का मामला

शाजापुर। न्यायालय श्रीमान विष्‍णु दुबे जेएमएफसी महोदय शुजालपुर के द्वारा आरोपी रमेशचंद्र पिता लक्ष्‍मीनारायण सोनी उम्र 52 वर्ष निवासी लौहार मोहल्‍ला तलेन जिला राजगढ को धारा 451, 380 भादवि में क्रमंश: 1-1 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 500-500 रू के अर्थदण्‍ड एवं आरोपी गोपाल पिता फूलचंद सोनी उम्र 21 साल निवासी भीलखेडा जिला शाजापुर को धारा 411 एवं धारा 427 भादवि के अतंर्गत दोषी पाते हुए क्रमश: 1 वर्ष एवं 6 माह के सश्रम कारावास तथा500-500 रू के अर्थदण्‍ड से दण्डित किया गया।
जिला मीडिया प्रभारी सचिन रायकवार ने बताया कि, श्री संजय मोरे अति. डीपीओ शुजालपुर द्वारा प्रदत्त जानकारी अनुसार दिनांक 10.02.2021 को फरियादी द्वारा थाने पर रिपोर्ट दर्ज करायी कि, सुबह करीबन 11 बजे दो अज्ञात व्‍यक्ति ग्राम पेवंची के श्रीराम मंदिर में बैठे थे, तो उसके पिताजी नीलम सिंह ने उनसे बोला कि तुम मंदिर में कैसे बैठे हो तो वह बोले कि हमें पुजारी जी ने मुर्ति के कलर के लिए बुलाया है। फिर उसके पिताजी नीलम सिंह खेत पर चले गये। शाम करीबन 7 बजे पुजारी जी एवं हम लेाग मंदिर में आरती के लिये गये तब देखा कि श्रीराम, लक्ष्‍मण व सीता माता के पुराने चांदी के मुकुट किमती करीबन 18000/- रूपयें के नहीं थे। जिनके बारे में हमने एवं पुजारी जी ने आस पास एवं गांव में तलाश की जो नहीं मिले। जिन्‍हे कोई अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गये है।
विवेचना के दौरान इस प्रकार की साक्ष्‍य प्राप्‍त हुई कि, आरोपी रमेश ने मंदिर से राम, लक्ष्‍मण एवं सीता के मुकुट चुराये थे। जिन्‍हे उसने आरोपी गोपाल सोनी को 18000/- रूपयें में बेचें थे।
आरोपी गोपल सोनी द्वारा मुकुटों को गलाकर उनकी चांदी की सिल्‍ली बनाई गई थी जो आरोपी गोपाल से जप्‍त हुई एवं आरोपी रमेश से 13000/- रूपयें नगद जप्‍त हुए।
विवेचना उपरांत अभियोग पत्र आरोपीगण के विरूद्ध प्रस्‍तुत किया गया।
अभिलेख पर आई साक्ष्‍य एवं अभियेाजन द्वारा प्रस्‍तुत तर्को से सहमत होकर माननीय न्‍यायालय द्वारा आरोपियों को दोषी पाते हुए दण्डित किया गया।
उक्‍त प्रकरण में अभियोजन की ओर से पैरवी अजय प्रताप सिंह बुंदेला सहा.जिला लोक अभियोजन अधिकारी शुजालपुर द्वारा की गई।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Mandideep LPG Raid: मंडीदीप में गैस एजेंसी पर प्रशासन का छापा, 200 से अधिक अवैध सिलेंडर बरामद; लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी     |     Monalisa Marriage Controversy: ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की उम्र पर सनोज मिश्रा का बड़ा खुलासा, क्या नाबालिग है अभिनेत्री? मुस्लिम युवक से निकाह पर विवाद तेज     |     मुरैना में ‘मुन्नाभाई’ का भंडाफोड़! मैरिज गार्डन में चल रहा था अवैध अस्पताल; बिना डिग्री मरीजों का इलाज कर रहा था बरेली का युवक, गिरफ्तार     |     CM Mohan Yadav Katni Visit: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कटनी को दी ₹243 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, बरही में उमड़ा जनसैलाब     |     छतरपुर में दबंगों की हैवानियत! दलित युवक को जूतों से पीटा, बचाने आई मां-बहन को भी नहीं बख्शा; लहूलुहान परिवार न्याय की गुहार में     |     बालाघाट के जंगलों में 2 भालुओं की संदिग्ध मौत! शिकार या कुछ और? क्या वन्यजीवों की बढ़ती तादाद ही बन रही है उनकी जान की दुश्मन?     |     “जेन जी को कोई कंट्रोल नहीं कर सकता, लेकिन…”—आचार्य प्रशांत ने युवाओं को दिखाया आईना; बताया भीतर छिपा है कौन सा बड़ा खतरा?     |     Bus Depot Fire: बस डिपो में भयंकर आग का तांडव, 3 बसें जलकर खाक; फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर, जानें क्या है ताजा हालात?     |     तेलंगाना की ‘लेडी अघोरी’ बनीं सबसे युवा महामंडलेश्वर! 18 भाषाओं का ज्ञान और सालों की तंत्र साधना; जानें कौन हैं ये रहस्यमयी सन्यासिनी?     |     शराब की एक बोतल के लिए ‘कातिल’ बना पड़ोसी! जबलपुर में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या; गाली-गलौज के बाद खौफनाक अंजाम, आरोपी गिरफ्तार     |