डॉक्टर पति निकला पत्नी का हत्यारा, जिसका पीएम रिपोर्ट भी नहीं कर पाई खुलासा उसका DNA जांच ने किया राजफाश

रायपुर। राजधानी रायपुर के गुढि़यारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक साल पहले हुए डाक्टर की पत्नी की हत्या की गुत्थी सुलझा दी है। मृतका की हत्या कोई और नहीं बल्कि उसके पति ने ही की थी। मृतका देवशाह (29) की हत्या उसके डा. पति लक्ष्मी सागर ने की थी जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के इस अनोखे मामले का खुलासा डीएनए की रिपोर्ट के आधार पर गिरफ्तार किया है। मृतका के नाखून में आरोपित के टिशू मिले थे, जिसे डीएनए जांच के लिए भेजा गया था जिसमें हत्या करने की पुष्टि हुई है। पूरी घटना 25 जून 2022 को जनता कालोनी में हुई थी।

बहरहाल पुलिस आरोपी डॉक्टर से हत्या करने की वजह पूछी जा रही है। शुरुआती जांच में पता चला है कि घटना के समय दोनों के बीच किसी बात पर विवाद हुआ जिसके बाद आक्रोशित डाक्टर ने पत्नी की हत्या कर दी। हालांकि अब भी वह पुलिस को सही जानकारी देने से बच रहा है।

दरअसल, 25 जून 2022 को थाना गुढ़ियारी पुलिस को सूचना मिली थी जनता कालोनी गुढ़ियारी स्थित मकान नंबर जे 709 में एक महिला की संदिग्ध मौत हो गई है। जिस पर थाना गुढ़ियारी पुलिस की टीम द्वारा मौके पर जाकर घर के कमरे में देखने पर पाया कि मृतका देवशाह का शव पलंग पर चित अवस्था में पड़ा था और संदिग्ध प्रतीत हो रहा था। पुलिस टीम द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डाक्टर द्वारा मृतका की मृत्यु दम घुटने से होना बताया गया। जिस पर अज्ञात आरोपित के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था।

मृतक महिला के शव का पोस्टमार्टम के दौरान डाक्टर द्वारा मृतका के हाथ के नाखून से मिले संदेही के टिशू को सुरक्षित रखा गया था। टिशू को डीएनए टेस्ट के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया था। रिपोर्ट में विशेषज्ञों द्वारा टिशू को लक्ष्मी सागर शाह के डीएनए से मिलान होना बताया, जिसपर गुढ़ियारी पुलिस द्वारा मृतका के पति डा. लक्ष्मी सागर को गिरफ्तार किया गया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |