छतरपुर से पूर्व मंत्री ललिता यादव तो पथरिया से लखन पटेल को मिला टिकट, 2018 में दोनों ही हार चुके थे चुनाव, देखें ये पूरी रिपोर्ट
भोपाल। मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। बता दें कि बीजेपी ने 39 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम से मुहर लगाई गई है। इस लिस्ट में कई नाम ऐसे हैं जिनको फिर से हारने के बाद भी रिपीट किए गए है। तो वहीं बीजेपी से निष्कासित होने वाले एवं फिर बीजेपी में आने वाले प्रीतम सिंह को भी बीजेपी ने टिकट दिया है।
बता दे ंकि बुधवार को दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में बैठक हुई थी। इसमें प्रदेश के सीएम सहित कई नेताओं ने शिरकत की थी। आपसी सहमति के बाद समिति ने प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों के लिए नामों की सूची जारी की है।
पूर्व मंत्री ललिता यादव पर फिर जताया भरोसा
मध्यप्रदेश शासन की पूर्व मंत्री ललिता यादव 2018 में हार चुकी थी। लेकिन अब भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर ललिता यादव पर भरोसा जताते हुए बुंदेलखंड की भरोसेमंद सीट छतरपुर से टिकट दिया है। बता दें कि वर्तमान में ललिता यादव मध्यप्रदेश की बीजेपी उपाध्यक्ष हैं। इतना ही नहीं बीजेपी में ये असमंजस चल रहा था कि ललिता यादव को महाराजपुर या फिर छतरपुर दोनों में से किस सीट से टिकट दी जा सके लेकिन बीजेपी ने आखिरी में ललिता यादव को छतरपुर से सीट दी गई।
पथरिया से लखन पटेल को मिला टिकट
दमोह की विधानसभा सीट पथरिया से पूर्व विधायक लखन पटेल को टिकट दिया गया है। बता दें कि 2018 में लखन पटेल बीएसपी की रामबाई से हार चुके थे। लेकिन बीजेपी ने एक बार फिर भरोसा जताते हुए लखन पटेल को टिकट दिया है। बता दें कि लखन पटेल केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के खास माने जाते है।