शाजापुर में एस के फाइनेंस और ट्रैफिक पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में यातायात जागरूकता सप्ताह का हुआ शुभारंभ जिले भर में चलेगा अभियान
शाजापुर (शहज़ाद खान)
शाजापुर जिले में एस के फाइनेंस लिमिटेड गैर बैंकिंग वित्तीय संस्था एवं यातायात पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में यातायात जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ किया गया है जिसमें सर्वप्रथम आज शनिवार को जिला मुख्यालय पर यातायात जागरूकता से संबंधित 20 बड़े फ्लेक्स विभिन्न स्थानों पर लगाए गए कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए क्षेत्रीय प्रबंधक निजाम पठान ने बताया कि यातायात थाना प्रभारी श्री सत्येंद्र सिंह राजपूत के साथ यातायात जागरूकता को लेकर कंपनी के सीओओ श्री समीर अरोरा जोनल प्रबंधक प्रशांत चोरे के निर्देशन और मार्गदर्शन में आने वाले दिनों में स्कूलों में बच्चों के बीच यातायात जागरूकता को लेकर रंगोली प्रतियोगिता ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी पुरस्कार वितरण किए जाएंगे जिले भर में वाहन रैली निकाली जाएगी हेलमेट वितरण किया जाएगा जन जागरूकता के यातायात नियम के पेम्पलेट प्लेट वितरित किए जाएंगे एवं वृक्षारोपण कर हरियाली का संदेश दिया जाएगा श्री सत्येंद्र राजपूत ने बताया कि श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय यशपाल सिंह राजपूत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय टी एस बघेल के नेतृत्व में सामाजिक संस्थाओं निजी कंपनियों के साथ यातायात जागरुकता को लेकर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं एस के फाइनेंस के द्वारा यात्रा जागरुकता को लेकर बेहतर सहयोग किया जा रहा है इस दौरान कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक निजाम पठान जितेंद्र राजपूत मार्केटिंग मैनेजर विजय श्रीवास्तव शाखा प्रबंधक महेंद्र सिंह राजपूत मिर्जा रिजवान बेग जतिन पाटीदार शेख जमालुद्दीन राहुल सेंधव फारुक खान नवीन राठौर शादाब खान के साथ यातायात पुलिस के पुलिसकर्मी और कंपनी के कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे



