‘हर घर तिरंगा’ अभियान को नई ऊंचाईयों पर ले जाना है’, PM Modi बोले- 13-15 अगस्त के बीच अपने घरों पर फहराएं तिरंगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक बार फिर हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होने की बात कही है। PM मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए लोगों से अपील करते हुए कहा कि 13 से 15 अगस्त के बीच देश की आन-बान और शान के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज को फहराएं। उन्होंने ‘हर घर तिरंगा’ वेबसाइट का लिंक शेयर करते हुए कहा कि इस पर अपनी सेल्फी जरूर अपलोड करें।

पीएम मोदी (PM Modi) ने ट्वीट में कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान ने आजादी के अमृत महोत्सव में एक नई ऊर्जा भरी है। देशवासियों को इस साल इस अभियान को एक नई ऊंचाई पर ले जाना है। आइए, 13 से 15 अगस्त के बीच देश की आन-बान और शान के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज को फहराएं। तिरंगे के साथ https://harghartiranga.com पर अपनी सेल्फी भी जरूर अपलोड करें।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले वर्ष स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा की शुरूआत की थी। देशभर में हर घर तिरंगा यात्राएं निकाली गईं थीं और 13 अगस्त से 15 अगस्त के बीच घरों, दफ्तरों  में तिरंगा फहराया गया था। आजादी के अमृत की शुरूआत में प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से अपील की थी कि वह अपने घरों पर तिरंगा फहराएं। पीएम की इस मुहिम को लोगों का जबरदस्त समर्थन मिला था

‘मेरी माटी, मेरा देश’
हर घर तिरंगा अभियान के साथ-साथ इस साल सरकार ने मेरी माटी, मेरा देश अभियान की भी शुरूआत की है। सरकार ने ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान के साथ इस बार स्वतंत्रता दिवस मनाने का कार्यक्रम बनाया है। यह अभियान नौ अगस्त को शुरू किया जाएगा और स्वतंत्रता दिवस तक चलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 जुलाई को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 103वें संस्करण के दौरान ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान की घोषणा की थी। इस अभियान में वीरों को याद करने के लिए देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। उनकी स्मृति में अमृत सरोवरों के निकट ग्राम पंचायतों में शिलाफलकम (स्मारक पट्टिकाएं) स्थापित किए जाएंगे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |