Flying Kiss मामले पर मचे बवाल के बीच सामने आया कांग्रेस का रिएक्शन, जानिए क्या कहा

कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा राहुल गांधी पर संसद के भीतर ‘अभद्र व्यवहार’ का आरोप लगाए जाने के बाद अपने नेता का बचाव करते हुए बुधवार को कहा कि राहुल गांधी कभी महिलाओं का अपमान नहीं करते हैं और भाजपा उन पर “अशोभनीय” आरोप मढ़कर मणिपुर हिंसा से ध्यान भटकाना चाहती है। केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर लोकसभा में ‘फ्लाइंग किस’ की भाव-भंगिमा प्रदर्शित करते हुए महिला सांसदों के प्रति अभद्र व्यवहार दिखाने का आरोप लगाया। बाद में भाजपा की महिला सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से भेंट की और केरल के वायनाड से लोकसभा सदस्य के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ट्वीट कर कहा, ‘‘आज लोक सभा में भारत की आवाज़ रखी। पंडित नेहरू ने कहा था – ‘भारत माता’, भारत के ही लोग हैं। मणिपुर की हिंसा को हमारे अपने भाई- बहन झेल रहे हैं, भाजपा की संवेदनहीनता वो भुगत रहे हैं।” उन्होंने कहा, ‘‘मोदी जी के मंत्रीगण इधर-उधर की बात कर रहें हैं, पर ये नहीं बता रहें हैं कि हिंसा कैसे हुई, इसे क्यों फैलने दिया गया, प्रधानमंत्री ने शांति की अपील क्यों नहीं की, वहां जा कर लोगों से उनका दुःख दर्द क्यों नहीं पूछा? क्या मोदी सरकार को लोगों की पीड़ा से कोई लेना देना नहीं है?

स्मृति ईरानी पर लगाए आरोप

क्या उनकी सारी राजनीति बस वोट लेने भर के लिए होती है?” राहुल गांधी के खिलाफ लगाए गए आरोपों को खारिज करते हुए लोकसभा में कांग्रेस के सचेतक मणिकम टैगोर ने ईरानी पर “राहुल-फोबिया” से पीड़ित होने का आरोप लगाया और कहा कि उन्हें इससे बाहर निकलना चाहिए। टैगोर ने कहा, “स्मृति ईरानी ‘राहुल फोबिया’ से ग्रस्त हैं और उन्हें इससे बाहर निकलने की कोशिश करनी चाहिए।” कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, ‘‘स्मृति ईरानी जी, आपको अपनी नौटंकी बंद करनी चाहिए।

78 दिन तक जब तक वो भयावह वीडियो नहीं आया तब तक मुंह से एक शब्द नहीं फूटा था। आपका यह नकली आक्रोश और पाखंड बेशर्मी का एक नया मानक है। किसी के पास इस नाटक के लिये वक्त नहीं है।” कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने राहुल गांधी के भाषण को शानदार और उत्साहजनक करार दिया और कहा कि स्मृति ईरानी ने अपने ही पाले में गोल कर दिया। शिवसेना (यूबीटी) की राज्यसभा सदस्य प्रियंका चतुर्वेदी ने भी राहुल गांधी का बचाव करते हुए कहा, “मैं दर्शक दीर्घा में थी और उन्होंने (राहुल गांधी ने) स्नेह व्यक्त करते हुए ऐसा किया। वे (भाजपा) प्यार को स्वीकार नहीं कर सकते।”

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |