कांग्रेस ने राजस्थान के लिए पीएसी का किया गठन, सीएम गहलोत समेत इन वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल देश By Shahzad Khan On Aug 9, 2023 311 नई दिल्लीः कांग्रेस ने अपनी राजस्थान इकाई के लिए बुधवार को राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) का गठन किया जिसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट सहित कई वरिष्ठ नेताओं को स्थान दिया गया है। Related Posts Productivity vs Equality: पीरियड लीव महिलाओं के लिए… जयशंकर का ‘मास्टरस्ट्रोक’! ईरान नहीं रोकेगा… WhatsApp ग्रुप ज्वाइन करें पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएसी के गठन को स्वीकृति प्रदान की। पार्टी के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा इस समिति की अध्यक्षता करेंगे। पीएसी में अशोक गहलोत, सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, वरिष्ठ नेता सीपी जोशी, और रघुवीर मीणा समेत कुल 35 नेताओं को शामिल किया गया है। राजस्थान में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होना है। मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : यूट्यूब- https://youtube.com/channel/UCZF8JMVuSpQVJwceqhyQB4A फेसबुक- https://www.facebook.com/malwaabhitak/ ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें : https://play.google.com/store/apps/details?id=app.malwaabhitak.smcws 311 Share