नूंह में अब नहीं चलेगा सरकार का बुलडोजर, तोड़फोड़ की कार्रवाई पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक देश By Shahzad Khan On Aug 7, 2023 577 चंडीगढ़ः नूंह में बीते दिनों ब्रजमंडल यात्रा के दौरान हिंसा भड़क गई थी। जिसके बाद सरकार ने नूंह हिंसा में शामिल उपद्रवियों के घरों व अवैध रूप से निर्मित घरों व दुकानों पर एक्शन लिया। जिला प्रशासन द्वारा अवैध निर्माणों पर लगातार तीन दिनों से बुलडोजर की कार्रवाई की जा रही थी। लेकिन अब पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए इस तोड़फोड़ की कार्रवाई पर रोक लगा दिया। Related Posts Productivity vs Equality: पीरियड लीव महिलाओं के लिए… जयशंकर का ‘मास्टरस्ट्रोक’! ईरान नहीं रोकेगा… WhatsApp ग्रुप ज्वाइन करें सरकार की तरफ से नूंह हिंसा में शामिल आरोपियों के निर्माणों, घरों और दुकानों को तोड़ा जा रहा है। अब हाईकोर्ट के आदेशों की अनुपालना करते हुए जिला प्रशासन ने तोड़फोड़ अभियान पर रोक लगा दी। डीसी ने संबंधित अधिकारियों को अवैध निर्माण पर कार्रवाई रोकने के आदेश दिए हैं। मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : यूट्यूब- https://youtube.com/channel/UCZF8JMVuSpQVJwceqhyQB4A फेसबुक- https://www.facebook.com/malwaabhitak/ ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें : https://play.google.com/store/apps/details?id=app.malwaabhitak.smcws 577 Share