पाकिस्तान के यूट्यूबर ने भड़काई नूंह में हिंसा, टूल की तरह इस्तेमाल हुआ सोशल मीडिया

चंडीगढ़/नूंह। हरियाणा के मेवात (नूंह) में हुई सांप्रदायिक हिंसा में गोरक्षक मोनू मानेसर, बिट्टू बजरंगी और विधायक इंजीनियर मामन खान की कथित संलिप्तता के बाद इसका पाकिस्तान कनेक्शन भी सामने आया है। पाकिस्तान के एक यूट्यूबर ने नूंह हिंसा से जुड़े भड़काऊ वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए, जबकि उसने अपनी लोकेशन राजस्थान में बताई। पुलिस की दर्ज एफआईआर में भी कहा गया है कि इस हिंसा को भड़काने में सोशल मीडिया की पोस्ट ने बड़ी भूमिका निभाई है।

हरियाणा सरकार का गृह मंत्रालय और खुफिया एजेंसियां नूंह हिंसा के पाकिस्तान कनेक्शन पर गहराई से काम करने में जुट गई हैं। किसी ठोस तथ्य के हाथ लगने से पहले ना तो गृह मंत्री अनिल विज कुछ कहने को तैयार हैं और न ही सीआईडी प्रमुख आलोक कुमार मित्तल किसी तरह की टिप्पणी करना उचित मान रहे हैं।

हिरासत में हैं 170 लोग

प्रदेश की पुलिस ने अभी तक जिन आरोपितों को गिरफ्तार किया है, उनसे हर एंगल पर पूछताछ की जा रही है। प्रदेश पुलिस ने करीब 170 लोगों को हिरासत में ले रखा है, जिन पर हिंसा भड़काने का शक है। सैकड़ों लोग मेवात छोड़कर फरार हो गए हैं। इन फरार लोगों में से अधिकतर की सूची पुलिस के पास है और उन्हें उन्हीं स्थानों से जाकर उठाने की योजना है, जहां पर वह जाकर छिपे हैं।

राज्य की पुलिस नूंह हिंसा में हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर पाकिस्तान कनेक्शन के साथ ही राजनीतिक कनेक्शन को जानने की भी कोशिश में जुटी है। यह तो पहले ही स्पष्ट हो चुका है कि नूंह हिंसा की तैयारी पहले से की गई थी और नूंह की रोहिंग्या बस्ती से भी इसका कनेक्शन है।

हिंसा के लिए दूसरे स्थानों से लोग पहुंचे थे। पुलिस का कहना है कि दिल्ली जैसा दंगा भड़काने की कोशिश की गई थी। अहसान मेवाती नाम के पाकिस्तानी यूट्यूबर ने अपने भड़काऊ वीडियो में लोगों से हिंसा करने और मोनू मानेसर को मारने का आह्वान किया था।

पाकिस्तान के यूट्यूबर ने भड़काई हिंसा

पाकिस्तान के यूट्यूबर अहसान मेवाती ने अलवर राजस्थान की लोकेशन बताकर कुछ वीडियो अपलोड किए थे। इसमें वह नूंह हिंसा के दौरान खुलेआम अपशब्दों का इस्तेमाल कर रहा था और लोगों को हिंसा के लिए भी उकसाता दिखाई दे रहा था। राज्य की खुफिया एजेंसियों ने इस वीडियो की बारीकी से छानबीन शुरू कर दी है।

मेवाती ने मोनू मानेसर को जान से मारने और हिंसा भड़काने वाले कई बयान दिए थे। इसके अलावा उसने मुसलमानों से एकजुट होने और हिंदुओं के खिलाफ जंग और नफरत जैसे शब्दों का भी इस्तेमाल किया था। पुलिस कई और संदिग्धों की भी इंटरनेट मीडिया पोस्ट खंगाल रही है।

टूल की तरह इस्तेमाल हुआ सोशल मीडिया

नूंह पुलिस की एक एफआईआर में लिखा है कि नूंह हिंसा आकस्मिक तौर पर नहीं भड़की। इसके लिए कुछ दिन पहले से ही तैयारी की जा रही थी और सारे उपद्रवी नूंह के नहीं थे बल्कि आसपास के गांवों व क्षेत्रों से भी पहुंचे थे। पथराव और आगजनी का सामान जमा किया गया था और मेवात में दिल्ली जैसे दंगे कराने की तैयारी थी। पुलिस की एफआईआर में यह भी सामने आया है कि गुरुग्राम और आसपास के इलाकों से लोगों को बुलाने और उपद्रव के लिए सोशल मीडिया को टूल की तरह इस्तेमाल किया गया था।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |