‘किसी ने हिंदू भाई को हाथ भी लगाया तो बर्दाश्त नहीं करेगा मुस्लिम समाज’, की​र्ति आजाद ने वीडियो पोस्ट कर कहा ‘ये है गंगा जमुनी तहज़ीब’

 नईदिल्ली। हरियाणा के नूंह ज़िले में बीती 31 जुलाई को भड़की हिंसा में अब तक कम से कम छह लोगों की मौत हो चुकी है। नूंह से लेकर गुरुग्राम तक हिंसा प्रभावित इलाक़ों में केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। हरियाणा पुलिस ने नूंह में हुई हिंसा के मामले में 45 एफ़आईआर दर्ज करके अब तक 139 लोगों को गिरफ़्तार किया हैं इस मामले की जांच के लिए तीन जांच समितियां गठित की गई हैं। इस बीच हिंसा को लेकर पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद ने एक वीडियो शेयर कर देश की गंगा जमुनी तहजीब और अनेकता में एकता का हवाला देते हुए भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधा है।

दरअसल कीर्ति आजाद ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें कहा गया है कि “अगर मेवात के किसी हिंदू भाई को बाहर से आए किसी उपद्रवी ने हाथ भी लगाया, तो मुस्लिम समाज बर्दाश्त नहीं करेगा, खुद लाठी लेकर करेंगे उनकी हिफाजत! और हिंदू भाई 2 दिन से बंद पड़ी दुकानें भी खोलें, ये है मुस्लिम समाज की पंचायत का फैसला” और यही है हमारा INDIA, हमारा भारत, जो 2014 से पहले देश के हर हिस्से में बहुतायत में हर जगह मिल जाया करता था।

इसी वीडियो को शेयर करते हुए की​र्ति आजाद ने कहा कि ”ये है सदियों से चली आ रही गंगा जमुना की तहज़ीब। हिंदुस्तान अनेकता में एकता का सदैव पैरोकार रहा है। लेकिन उल्टी खोपड़ी भाजपा और RSS को कौन समझाए???

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |