शाजापुर में व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की जांच की गई

शाजापुर, 03 अगस्त 2023/ कलेक्टर श्री किशोर कन्याल के निर्देशानुसार शाजापुर नगर में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर खाद्य पदार्थों में मिलावट एवं नापतोल संबंधी तथा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक दुरुपयोग के रोकने के लिए खाद्य आपूर्ति विभाग, नापतोल विभाग एवं खाद्य सुरक्षा एवं औषधी प्रशासन विभाग के संयुक्त जांच दल द्वारा व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की जांच की गई।

संयुक्त जाँच दल द्वारा शाजापुर नगर के इंडियन आयल पेट्रोल पम्प के सामने स्थित कार्तिकेय एवरफ्रेश, गवली एवरफ्रेश, न्यू करोड़ी वाला बर्स किराना स्टोर, श्री गणेश फैमिली रेस्टोरेंट, बस स्टेण्ड के आसपास स्थित न्यू अशोक होटल उपहार गृह, ऋतुराज रेस्टोरेंट, बैरागी केफे, यादव उपहार गृह, सम्राट लस्सी, आनंद जूस एंड कोल्ड ड्रिंक्स, सूरज किराना स्टोर, टंकी चौराहा स्थित आरती भोजनालय, विशाल मिष्ठान एवं कोल्ड ड्रिंक आदि प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया।

नापतोल विभाग द्वारा न्यू करोड़ी वाला ब्रदर्स किराना स्टोर पर खाद्य पदार्थ के पैकेट जिसमें घोषणाएं अंकित नहीं पाई जाने से प्रकरण दर्ज किया गया एवं सूरज किराना स्टोर में इलेक्ट्रॉनिक तोल कांटा सत्यापित नहीं होने से जप्त कर प्रकरण दर्ज किया गया। खाद्य औषधि प्रशासन द्वारा न्यू अशोक होटल उपहार गृह से मावा के एवं आनंद जूस एंड कोल्ड ड्रिंक्स से लस्सी के नमूने लिए गए, जबकि सम्राट लस्सी प्रतिष्ठान में 750 एमएल थम्सअप की 30 बोतल एवं 750 एमएल की फेंटा की 4 बोतल एक्सपायरी डेट होने से प्रकरण दर्ज कर मौके पर ही नष्ट किया गया। खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा श्री गणेश फैमिली रेस्टोरेंट से एक घरेलू गैस टंकी एवं न्यू अशोक होटल उपहार गृह से 2 घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक रूप में प्रयोग करते हुए पाए जाने से जप्त कर प्रकरण बनाया गया।

जाँच दल में प्रभारी जिला आपूर्ति अधिकारी श्री देवेन्द्र प्रताप शर्मा, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री रविन्द्र सिंह राठौर, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री अजय सिंह खराडिया, नापतोल निरीक्षक श्री पीएस बारापात्रे एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश वास्कले शामिल थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ     |     Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |     कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की ‘नंदिनी’ निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज्बे को देख दुनिया हैरान     |     रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट्रेन की याद भूल जाएंगे!     |     Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का ‘क्राइसिस’, बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |