J&K: बारामूला में लश्कर के 2 आतंकी गिरफ्तार, स्वतंत्रता दिवस पर बड़ी साजिश को अंजाम देने की फिराक में थे

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले से सुरक्षा बलों ने बुधवार को लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए सुरक्षा बलों ने बारामूला शहर के आजादगंज में वाहनों की जांच शुरू की। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दो संदिग्ध लोग पुलिस जांच को देखकर भागने लगे। अधिकारी ने कहा, ‘‘संदिग्धों को हालांकि को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान उनसे एक पिस्तौल, एक मैगजीन, चार कारतूस और एक हथगोला बरामद किए गए। इसके बाद उन्हें तुरंत हिरासत में ले लिया गया।” उन्होंने बताया कि दोनों की पहचान बारामूला के रहने वाले फैजल मजीद गनी और नुरुल कामरान गनी के रूप में हुई है। अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि ये दोनों आतंकवादी हैं और प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हैं। इन्होंने स्वतंत्रता दिवस से पहले बारामूला शहर में आतंकी घटना को अंजाम देने के लिए हथियार और गोला-बारूद इकट्ठा किए थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |