हरियाणाः गुरूग्राम तक पहुंची नूंह हिंसा की आंच, सेक्टर 57 में मस्जिद पर भीड़ ने किया हमला, इमाम की मौत

गुरुग्राम में भीड़ द्वारा एक मस्जिद पर किए गए हमले में इसके नायब इमाम की मौत हो गई और इसी के साथ हरियाणा के नूंह जिले में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की यात्रा को रोकने की कोशिश करने पर भड़की हिंसा में मृतक संख्या बढ़कर पांच हो गई है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। नूंह जिले में अधिकारियों ने मंगलवार को कर्फ्यू लगा दिया। नूंह में चार लोगों की हिंसा में मौत हो गई है तथा कई अन्य लोग घायल हुए हैं।

हरियाणा के गृह मंत्री ने अनिल विज ने आरोप लगाया कि यह हिंसा ‘‘साजिश के तहत” की गई। पुलिस ने बताया कि नूंह से भड़की हिंसा गुरुग्राम में भी फैल गई और शहर के सेक्टर-57 में भीड़ के हमले में 26 वर्षीय इमाम की मौत हो गई तथा एक मस्जिद में आग लगा दी गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि भीड़ ने गोलियां चलाईं, जिसके कारण दो लोग घायल हो गए और इनमें से एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

अधिकारी ने बताया कि मृतक इमाम की पहचान बिहार निवासी साद के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि भीड़ आधी रात के बाद सेक्टर-57 स्थित अंजुमन मस्जिद पहुंची और कुछ लोगों ने मस्जिद में मौजूद लोगों पर गोलीबारी की तथा परिसर में आग लगा दी। नूंह में हिंसा के दौरान सोमवार को घायल हुए दो और लोगों ने दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान होमगार्ड नीरज और गुरसेवक तथा भादस गांव निवासी शक्ति के रूप में हुई है। हिंसा में मारे गए चौथे व्यक्ति की अभी पहचान नहीं हो पाई है।

नूंह में हिंसा के दौरान घायल हुए 23 लोगों में 10 पुलिसकर्मी शामिल हैं। पुलिस ने दंगे के संबंध में जिले में 11 प्राथमिकी दर्ज की हैं और 27 लोगों को हिरासत में लिया है। जिले में हिंसा के दौरान कम से कम 120 वाहन क्षतिग्रस्त कर दिए गए। इनमें से पुलिसकर्मियों के आठ वाहन समेत 50 वाहन को आग लगा दी गई। विज ने मंगलवार को बताया कि नूंह जिले में कर्फ्यू लगा दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह हिंसा ‘‘साजिश” के तहत की गई।

विज ने कहा, ‘‘किसी ने इसकी (हिंसा की) साजिश रची, लेकिन मैं किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचना चाहता। हम इसकी जांच करेंगे और इसके लिए जिम्मेदार हर व्यक्ति को न्याय के दायरे में लाया जाएगा।” मुस्लिम बहुल नूंह में हिंसा की खबर फैलते ही, निकटवर्ती सोहना में भीड़ ने स्पष्ट रूप से इस समुदाय के लोगों के चार वाहनों और एक दुकान को आग लगा दी। पुलिस ने बताया कि नूंह और सोहना में हालात तनावपूर्ण हैं, लेकिन मंगलवार को ताजा हिंसा की कोई खबर नहीं आई। इसने कहा कि कि नूंह और अन्य प्रभावित इलाकों में बड़ी संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि नूंह में हालात काबू में हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बलों की 13 कंपनी जिले में पहुंच चुकी हैं, जबकि छह अन्य जल्द ही वहां पहुंच जाएंगी। पुलिस ने नूंह में फ्लैग मार्च शुरू कर दिया है और जिला प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। इस संबंध में एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि नूंह और सोहना जिलों में शांति समिति की बैठकें हुईं और लोगों ने प्रशासन को शांति बनाए रखने का आश्वासन दिया।

नूंह के उपायुक्त प्रशांत पवार और पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह बिजारणिया ने शांति वार्ता की अध्यक्षता की, जिसमें लोगों ने उन्हें आश्वासन दिया कि वे हिंसा और नहीं भड़कने देंगे तथा शांति बनाए रखने में भी सहयोग करेंगे। बिजारणिया ने शांति समिति के सदस्यों से आरोपियों की पहचान करने में मदद करने की अपील की। पुलिस ने बताया कि नूंह में हिंसा और गुरुग्राम में मस्जिद पर हमले के बाद सभी धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

नूंह और फरीदाबाद में बुधवार तक मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं। गुरुग्राम, फरीदाबाद और पलवल जिलों में शैक्षणिक संस्थानों को एहतियात के तौर पर मंगलवार को बंद रखने का आदेश दिया गया। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सोमवार को कहा कि घटना के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ ‘‘कड़ी से कड़ी कार्रवाई” की जाएगी। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘आज की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं सभी लोगों से प्रदेश में शांति बनाए रखने की अपील करता हूं। दोषी लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |