बड़नपुर सरपंच की हत्या करने वाले सिरोलिया के आरोपियों को आजीवन कारावास

शाजापुर। माननीय न्यायालय पष्ठम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्या‍याधीश जिला शाजापुर द्वारा आरोपीगण 1.कमल सोलंकी पिता निर्भय सिंह 2.जीवन सिंह पिता निर्भय सिंह, 3. जितेन्द्र सोलंकी पिता निर्भय सिंह 4.रामकुवर बाई पति निर्भय सिंह निवासीगण ग्राम सिरोलिया थाना मक्सी जिला शाजापुर को धारा 302/34 भादवि में आजीवन कारावास और 2000-2000/- रू के अर्थदण्ड एवं धारा 201/34 भादवि में 5-5 वर्ष के कठोर कारावास और 1000-1000/- रू के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया ।
अतिरिक्त जिला लोक अभियोजन अधिकारी रमेश सोलंकी जिला शाजापुर ने बताया कि, दिनांक 27/12/2018 को पुलिस थाना मक्सी के थाना प्रभारी निरीक्षक कुलवंत जोशी को बद्रीलाल जाट निवासी ग्राम सिरोलिया ने सूचना दी कि, वह सुबह 8 बजे अपने खेत पर पानी देने जा रहा था,वह सुरालिया जंगल धुलजी के खेत के पास पहॅुचा तो उसने रेल्वे लाईन की कुछ दूरी पर सौदान सिंह पिता भैय्यालाल गुर्जर सरपंच ग्राम बडनपुर की लाश पडी हुई देखी।
उक्त सूचना पर निरीक्षक कुलवंत जोशी ग्राम सिरोलिया घटनास्थल रेल्वे ट्रेक के पास पहॅुचे। जहॉ पर सूचना कर्ता ब्रदीलाल जाट भी उन्हें मिला। बद्रीलाल जाट ने मृतक की लाश धुलजी के खेत के पास रेल्वे ट्रेक के किनारे कुछ दूरी पर पडी दिखाई। घटनास्थल पर सूचनाकर्ता के बताये अनुसार थाना प्रभारी द्वारा देहाती नॉलसी लेखबद्ध कर मर्ग कायम किया । संपूर्ण मर्ग जांच में थाना प्रभारी मक्सी ने यह पाया कि, मृतक सौदान सिंह सरपंच का आरोपीगण के घर पर आना जाना था। मृतक सौदान सिंह का आरोपी कमल की पत्नि से मेल मिलाप होने से ग्राम सिरोलिया में आरोपीगण कमल सोलंकी, जीवन सोलंकी, जितेन्द्र सोलंकी व रामकुंवर बाई सभी ने मिलकर लकडी, पत्थर, कुल्हाडी व पेचकस से मृतक सौदान सिंह के साथ मारपीट कर हत्या कर दी और उसकी लाश को छुपाने के लिये मृतक की मो0साईकिल पर ही सौदान सिंह को मृत अवस्था में बिठाकर आरेापी जितेन्द्र व जीवन सिंह के द्वारा मो0साईकिल से सिरोलिया के जंगल के रास्तें रेल्वेे ट्रेक के किनारे ढलान में मृतक की लाश को फेंक दिया।
उक्त मर्ग की जांच उपरांत थाना प्रभारी द्वारा असल अपराध थाना मक्सी पर पंजीबद्ध कर संपूर्ण अनुसंधान उपरांत अभियोग पत्र आरोपीगण के विरूद्ध न्या‍यालय में प्रस्तुत किया।
प्रकरण में अभियोजन की ओर से पैरवी उपसंचालक (अभियोजन) सुश्री प्रेमलता सोलंकी शाजापुर एवं श्री रमेश सोलंकी, अतिरिक्त जिला लोक अभियोजन अधिकारी जिला शाजापुर द्वारा की गई। माननीय न्यायालय ने अभियोजन के द्वारा प्रस्तुत साक्ष्य एवं तर्कों से सहमत होते हुये आरोपीगण को दण्डित किया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |