स्कूल वाहनों का नियमित निरीक्षण कर उनके फिटनेस का सत्यापन करे कलेक्टर में सड़क सुरक्षा समिति की बेठक

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न
—-
कलेक्टर श्री किशोर कन्याल की अध्यक्षता में आज सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न हुई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह, अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी, जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर, अनुविभागीय अधिकारी शाजापुर श्री नरेन्द्र नाथ पाण्डेय व शुजालपुर श्री सत्येन्द्र प्रसाद सिंह, नवागत डिप्टी कलेक्टर सुश्री मनीषा वास्कले, ट्रैफिक टीआई श्री सत्येन्द्र सिंह राजपूत, पीडब्ल्यूडी कार्यपालन यंत्री श्री रविन्द्र वर्मा, जिला परिवहन, सीएमएचओ डॉ.आर. निदारिया, एनएचएआई सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

बैठक में कलेक्टर ने स्कूल वाहनों का नियमित निरीक्षण कर उनके फिटनेस का सत्यापन करने के निर्देश दिये। साथ ही क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाने वाले स्कूल बसों पर कार्यवाही करने के लिए भी कहा। उन्होंने नाबालिग बच्चों के वाहन चलाने एवं यहां-वहां पार्किंग करने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने विद्यार्थियों की जागरूकता के लिए विद्यालयों में यातायात नियमों एवं सुरक्षा की जानकारी देने के लिए कहा। कलेक्टर ने पेट्रोल पंपों पर इलेक्ट्रॉनिक वाहनों को चार्ज करने के लिए चार्जिंग पाईंट बनाने के निर्देश जिला आपूर्ति अधिकारी को दिये।

कलेक्टर ने एनएचएआई एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को वाहन चालकों के नैत्र परीक्षण के लिए शिविर आयोजित करने तथा वाहन चालकों के चश्मे बनाकर उनके पतों पर भेजने का अभियान चलाने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने एनएचएआई विभाग के अधिकारी को सड़कों पर से आवारा पशुओं को हटाने एवं पशुओं को गौशालाओं में भेजने के निर्देश दिये। इस दौरान व्हीयूपी एवं सर्विस रोड का स्टीमेट तैयार करने के निर्देश भी दिये। इस अवसर पर राष्ट्रीय/राजकीय मार्गों पर संचालित वाहनों से होने वाली दुर्घटनाओं के नियंत्रण पर भी चर्चा हुई।

पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह ने शहर में फटाकों की आवाज निकालने वाली मोटर साईकिलों के चालकों पर भी कार्रवाई करने के निर्देश दिये।
#roadsafety #collectorshajapur #shajapur#MP

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ     |     Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |     कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की ‘नंदिनी’ निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज्बे को देख दुनिया हैरान     |     रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट्रेन की याद भूल जाएंगे!     |     Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का ‘क्राइसिस’, बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |