TL में कलेक्टर ने सड़कों पर से आवारा पशुओं को हटाने एवं उन्हें गौशालाओं में छोड़ने सहित कई निर्देश दिए
समय-सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न
—-
कलेक्टर श्री किशोर कन्याल की अध्यक्षता में आज विभागीय समन्वय एवं समय-सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी, जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर, अनुविभागीय अधिकारी शाजापुर श्री नरेन्द्र नाथ पाण्डेय व शुजालपुर श्री सत्येन्द्र प्रसाद सिंह, वरिष्ठ जिला कोषालय अधिकारी श्री जीएल गुवाटिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

बैठक में कलेक्टर श्री कन्याल ने सड़कों पर से आवारा पशुओं को हटाने एवं उन्हें गौशालाओं में छोड़ने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिये। नगरपालिका अधिकारी को शहर में प्रतिदिन पेयजल की आपूर्ति सुनिश्वित करने की कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों को निर्धारित समय सीमा में संतुष्टि के साथ निराकरण कर बंद कराने एवं लंबित शिकायत रखने वाले अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने शासन संधारित मंदिरों की जानकारी एकत्रित करने, संत शिरोमणि श्री रविदास जी के नाम से भवन निर्माण के लिए भूमि चिन्हांकन करने, रासायनिक उर्वरकों के अग्रिम भण्डारण करने, वृक्षारोपण कराने, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को बच्चों के स्वास्थ्य कार्ड बनाने, जिले में किये जा रहे विकास कार्यों की जानकारी वेबसाईट पर अपलोड करने, महिला एवं बाल विकास को आदर्श आंगनवाड़ी केन्द्र बनाने सहित अन्य विभागों के कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये।
#TL #collectorshajapur #shajapur