बाबा महाकाल की सवारी पर टिप्पणी करने वाले युवक को उज्जैन पुलिस ने किया गिरफ्तार

उज्जैन,,

सवारी निकाल कर दिखाएं ऐसे कथन कहकर शहर का माहौल खराब करने का प्रयास करने वाले आरोपी के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक उज्जैन श्री सचिन शर्मा द्वारा थाना माधव नगर पुलिस को आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तारी करने एवम् सख्त कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया।
जिस पर सेअज्ञात युवक द्वारा सवारी निकाल कर दिखाने की बात कही जाने का वीडियो प्राप्त होने पर थाना माधवनगर पर आवेदक महेश तिवारी की रिपोर्ट पर गैर जमानती धारा 505 (2) भादवि का अपराध पंजीबद्ध किया गया था।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश भूरिया एवं सीएसपी श्री सचिन परते के मार्गदर्शन में आरोपी की पतारसी एवं गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित की गई और वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान की गई और गिरफ्तारी हेतु आरोपी के रिश्तेदारों एवं संभावित स्थानों पर दबिश दी गई सूचना के आधार पर नागझिरी से आरोपी को गिरफ्तार किया गया और इस तरह का कथन किए जाने के संबंध में विस्तृत पूछताछ किए जाने के बाद आरोपी को न्यायालय पेश किया जाएगा।
उक्त कार्य में थाना प्रभारी माधव नगर श्री मनीष लोधा, थाना प्रभारी महाकाल श्री मुनेंद्र गौतम, उनि रविंद्र कटारे, उप निरीक्षक प्रतीक यादव प्रधान आरक्षक धर्मेंद्र सूर्यवंशी की सराहनीय भूमिका रही।
Madhya Pradesh Police
PRO Ujjain
Home Department of Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#ujjainpolice
#madhyapradeshpolice

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |