मुख्यमंत्री श्री चौहान का बायां में जनदर्शन के दौरान नागरिकों ने किया आत्मीय स्वागत मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नागरिकों का किया अभिवादन

भोपाल : शनिवार, जुलाई 29, 2023, 19:55 IST

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के सीहोर जिले के ग्राम बायां में आगमन पर नागरिकों ने पुष्प-वर्षा तथा फूल माला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान मुख्य मार्ग से होते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुँचे। ढोल-तासे के साथ बायां में निकली जनदर्शन यात्रा में कई मंचों से पुष्प-मालाओं तथा पुष्प-वर्षा से मुख्यमंत्री का स्वागत करने को बड़ी संख्या में नागरिक आतुर रहे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भी नागरिकों का अभिवादन किया। जन-दर्शन के दौरान वे कई बार कार से उतर कर नागरिकों द्वारा लगाए गए मंचों पर पहुँचे और उनका अभिनंदन स्वीकार किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नागरिकों द्वारा दिए गए आवेदनो-पत्रों को भी लिया और शीघ्र निराकरण का आश्वस्त दिया।

जनदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री श्री चौहान का ग्राम की सामाजिक, सांस्कृतिक तथा धार्मिक संस्थाओं, समाजसेवियों, व्यापारिक संगठनों तथा अनेक प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों ने भी स्वागत किया। जन-दर्शन में मुख्यमंत्री के साथ सांसद श्री रमाकांत भार्गव, श्री रघुनाथ सिंह भाटी, पूर्व विधायक श्री राजेन्द्र सिंह राजपूत, आदिवासी वित्त विकास निगम अध्यक्ष श्रीमती निर्मला बारेला, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गोपाल सिंह इंजीनियर, श्री रवि मालवीय, भैरून्दा नगर परिषद अध्यक्ष श्री मारूति शिशिर सहित अनेक जन-प्रतिनिधि शामिल हुए।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |