शाजापुर, 26 जुलाई 2023/ कर्नाटक के महामहिम राज्यपाल श्री थावरचंद गेहलोत ने आज शाजापुर पहुंचकर राजराजेश्वरी माता मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान मां राजराजेश्वरी मंदिर समिति की ओर से समिति के अध्यक्ष अनुविभागीय अधिकारी शाजापुर, तहसीलदार व समिति के सदस्यों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा महामहिम राज्यपाल श्री गेहलोत को मां राजराजेश्वरी का चित्र भी भेंट किया गया। इसके पूर्व राज्यपाल श्री गेहलोत ने स्थानीय लालघाटी स्थित जैन मंदिर परिसर में पौधरोपण भी किया। तत्पश्चात उन्होंने स्थानीय रेस्ट हाऊस पहुंचकर जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर चर्चा की।