विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव के बीच PM मोदी का प्रगति मैदान में हवन-पूजन, आज शाम ITPO कॉम्पलेक्स का उद्घाटन

कांग्रेस की अगुवाई में विपक्षी दल मणिपुर हिंसा के मुद्दे पर केंद्र सरकार के खिलाफ लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव लेकर आ रहे हैं। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह प्रगति मैदान में हवन-पूजा की है। पीएम मोदी के ही हाथों आज आईटीपीओ कॉम्पेक्स का उद्घाटन होने वाला है। इसे जी20 की बैठकों के लिए लिए खास तौर पर तैयार किया गया है। आज शाम एक भव्य कार्यक्रम के दौरान इसे देश को समर्पित किया जाएगा।

उद्घाटन समारोह की शुरुआत सुबह 10 बजे प्रधानमंत्री मोदी द्वारा हवन पूजन के साथ हुई। इसके बाद निर्माण कार्य में लगे मजदूरों को सम्मानित किया जाएगा। आज ही शाम को पीएम मोदी 6:30 बजे एक भव्य उद्घाटन समारोह के लिए आईटीपीओ आएंगे। यहां वह जी20 टिकट और सिक्का जारी करेंगे। साथ ही शाम करी 7:05 बजे उनका भाषण होगा।

आपको बता दें कि विपक्ष लगातार मणिपुर के मुद्दे पर संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान की मांग कर रहा है। मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि सरकार हर मुद्दे पर संसद में चर्चा करने के लिए तैयार है।

आपको बता दें कि संसद का मॉनसून सत्र में विपक्ष के विरोध-प्रदर्शन के कारण कामकाज ठप पड़ा हुआ है। कल लोकसभा में भारी शोर-शराबे के बीच लोकसभा में दो विधेयक पास किए गए। राज्यसभा में गतिरोध की स्थिति बनी हुई है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |