असम में भ्रष्टाचार के मामले में दो सरकारी अधिकारी गिरफ्तार, 2.32 करोड़ नकद बरामद, सीएम ने दी बधाई

असम के धुबरी जिले में भ्रष्टाचार के मामले में दो सरकारी अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है और उनमें से एक के आवास से करीब 2.32 करोड़ रुपये नकद बरामद किया गया है। बयान में कहा गया है कि शुक्रवार को एक अभियान में गिरफ्तार किए गए दो लोगों में एक असम सिविल सेवा (एसीएस) का अधिकारी था।

इसमें कहा गया है कि सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय को एक शिकायत मिली, जिसमें आरोप लगाया गया कि धुबरी जिला परिषद के सीईओ (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) बिस्वजीत गोस्वामी ने एक ठेकेदार से रिश्वत के तौर पर उनके द्वारा किये गये कार्यों की कुल बिल राशि का नौ प्रतिशत मांगा था। इसमें कहा गया है कि मामले में जाल बिछाया गया और धुबरी के अतिरिक्त जिला कार्यक्रम प्रबंधक मृणाल कांति सरकार को सीईओ के कार्यालय में कथित तौर पर 30 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया।

बयान में कहा गया है कि एसीएस अधिकारी गोस्वामी को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। इसमें कहा गया है कि गोस्वामी की संपत्तियों की जांच के दौरान 2.32 करोड़ रुपए नकद जब्त किए गए। इसमें संपत्ति की खरीद, कई बैंक खातों और अन्य निवेशों से संबंधित कई दस्तावेज भी मिले हैं। जांचकर्ताओं को बधाई देते हुए, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व शर्मा ने कहा कि निदेशालय अपने भ्रष्टाचार विरोधी अभियान में सफल रहा है, जिसके परिणामस्वरूप 10 मई, 2021 से उनके कार्यभार संभालने के दिन से अब तक 117 सरकारी कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |