बंगाल: दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर पीटने के मामले में पुलिस ने 5 लोगों को हिरासत में लिया

बंगाल: पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में इस सप्ताह की शुरुआत में लोगों के एक समूह ने दो महिलाओं को निर्वस्त्र किया और उनके साथ मारपीट की। इस मामले में अब तक पुलिस ने 5 लोगों को हिरासत में लिया। वहीं  इस मामले को लेकर बुधवार की घटना का एक कथित वीडियो भाजपा के आईटी प्रकोष्ठ के प्रमुख अमित मालवीय ने शनिवार को सोशल मीडिया पर साझा किया जिसमें महिलाओं को बेरहमी से पीटते हुए दिखाया गया है। राज्य की महिला एवं बाल स्वास्थ्य मंत्री शशि पांजा ने यहां संवाददाताओं से कहा कि महिलाएं आपस में झगड़ रही थीं और मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि बाद में महिलाएं वहां से खुद ही चली गईं।

पुलिस ने कहा कि महिलाएं उस दिन मालदा जिले के बामनगोला के बाजार में अपना सामान बेचने गई थीं और लोगों को उन पर चोरी करने का संदेह था। मालवीय ने ट्वीट किया, ‘‘पश्चिम बंगाल में दहशत जारी है। मालदा के बामनगोला पुलिस थाने के पाकुआ हाट इलाके में दो आदिवासी महिलाओं को निर्वस्त्र किया गया, प्रताड़ित किया गया और बेरहमी से पीटा गया, जबकि पुलिस मूकदर्शक बनी रही।” उन्होंने कहा, ‘‘यह भयानक घटना 19 जुलाई की सुबह हुई थी।

महिलाएं सामाजिक रूप से हाशिए पर रहने वाले समुदाय से थीं और एक उन्मादी भीड़ उनके खून की प्यासी थी… इसमें एक त्रासदी की आशंका थी जिससे ममता बनर्जी का दिल ‘टूट’ जाना चाहिए था और केवल आक्रोश जताने के बजाय वह कार्रवाई कर सकती थीं, क्योंकि वह बंगाल की गृह मंत्री भी हैं…।” पांजा ने कहा कि स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर लिया गया है और कथित अपराधियों की पहचान करने के प्रयास जारी हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |