Jaipur Earthquake: 16 मिनट में भूकंप के 3 झटके, शुक्रवार सुबह जयपुर में डोली धरती देश By Shahzad Khan Last updated Jul 21, 2023 749 जयपुर। राजस्थान के जयपुर में शुक्रवार सुबह महज 16 मिनट में भूकंप के तीन झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई। झटके इतने तेज थे कि लोग सहम कर घरों से बाहर निकल आए। भूकंप का केंद्र प्रसिद्ध खाटू श्याम बताया जा रहा है। अब तक किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, एक घंटे में भूकंप के तीन झटकों से लोगों में दहशत है। पहला भूकंप सुबह 4.10 बजे आया और 10 किमी की उथली गहराई पर आया। इसके बाद सुबह 4:23 पर 3.1 तीव्रता का भूकंप आया और सुबह 4:25 बजे 3.4 तीव्रता का भूकंप आया। जयपुर में भूकंप, 16 मिनट में 3 झटके 3 बार लगातार भूकंप के झटके Related Posts Productivity vs Equality: पीरियड लीव महिलाओं के लिए… जयशंकर का ‘मास्टरस्ट्रोक’! ईरान नहीं रोकेगा… WhatsApp ग्रुप ज्वाइन करें भूकंप का पहला झटका सुबह 4.10 बजे दूसरा झटका 4.23 बजे तीसरा झटका 4.25 बजे मणिपुर के उखरुल में महसूस किए गए भूकंप के झटके, 3.5 रही तीव्रता इस बीच, मणिपुर के उखरुल में भी शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 3.5 मापी गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भूकंप के झटके लगने के बाद लोग घरों से बाहर आए गए। यहां भी किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : यूट्यूब- https://youtube.com/channel/UCZF8JMVuSpQVJwceqhyQB4A फेसबुक- https://www.facebook.com/malwaabhitak/ ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें : https://play.google.com/store/apps/details?id=app.malwaabhitak.smcws 749 Share