कलेक्टर एसपी ने साम्रग्री वितरण केन्द्रों एवं स्ट्रांग रूम का निरीक्षण

शाजापुर
—-
त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन एवं नगरीय निकाय निर्वाचन-2022 के लिए जनपद पंचायत कालापीपल में 08 जुलाई 2022 एवं नगरपरिषद पानखेड़ी तथा पोलायकलां में 13 जुलाई 2022 को होने वाले मतदान की तैयारियों का जायजा लेने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दिनेश जैन एवं पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डावर आज कालापीपल पहुंचे।

इस दौरान उन्होंने जनपद पंचायत कालापीपल के निर्वाचन के लिए कृषि उपज मंडी कालापीपल में, नगरपरिषद पानखेड़ी के निर्वाचन के लिए उत्कृष्ट हायर सेकेण्डरी स्कूल कालापीपल तथा नगरपरिषद पोलायकलां के निर्वाचन के लिए शासकीय उत्कृष्ट उमावि में बनाए गए सामग्री वितरण केन्द्र एवं स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया।कलेक्टर ने सामग्री वितरण एवं स्ट्रांग रूम के लिए बनाए गए कक्षों का निरीक्षण करते हुए समुचित व्यवस्था रखने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने कहा कि पंचायत निर्वाचन के लिए मतपत्रों को पटवारियों एवं अन्य स्टाफ से बारिकी से चेक कराएं। साथ ही तहसीलदार रेण्डमली क्रास चेक भी करें। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने मतदान कराने के लिए आने वाले कर्मियों तथा सुरक्षा बल के ठहरने, मतदान दल कर्मियों के वाहनों तथा मतदान दलों को ले जाने वाले वाहनों की पार्किंग के लिए पर्याप्त इंतजाम करने के निर्देश दिये। साथ ही वर्षा ऋतु को देखते हुए मण्डी परिसर में वाटर प्रुफ टेंट भी लगवाने के लिए कहा। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी श्री सत्येन्द्र प्रसाद सिंह, एसडीओपी श्री डीआर माले, डिप्टी कलेक्टर श्री नरेन्द्र नाथ पाण्डे, सीईओ जनपद पंचायत श्री आरके मण्डल, तहसीलदार कालापीपल श्री अशोक कुमार सेन, तहसीलदार पोलायकलां श्री कैलाश सस्त्या, सीएमओ श्री बीएस भिलाला, सीडीपीओ श्री दिनेश मिश्रा भी उपस्थित थे।
#MPLocalElections
#shajapurlocalelections

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Mandideep LPG Raid: मंडीदीप में गैस एजेंसी पर प्रशासन का छापा, 200 से अधिक अवैध सिलेंडर बरामद; लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी     |     Monalisa Marriage Controversy: ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की उम्र पर सनोज मिश्रा का बड़ा खुलासा, क्या नाबालिग है अभिनेत्री? मुस्लिम युवक से निकाह पर विवाद तेज     |     मुरैना में ‘मुन्नाभाई’ का भंडाफोड़! मैरिज गार्डन में चल रहा था अवैध अस्पताल; बिना डिग्री मरीजों का इलाज कर रहा था बरेली का युवक, गिरफ्तार     |     CM Mohan Yadav Katni Visit: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कटनी को दी ₹243 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, बरही में उमड़ा जनसैलाब     |     छतरपुर में दबंगों की हैवानियत! दलित युवक को जूतों से पीटा, बचाने आई मां-बहन को भी नहीं बख्शा; लहूलुहान परिवार न्याय की गुहार में     |     बालाघाट के जंगलों में 2 भालुओं की संदिग्ध मौत! शिकार या कुछ और? क्या वन्यजीवों की बढ़ती तादाद ही बन रही है उनकी जान की दुश्मन?     |     “जेन जी को कोई कंट्रोल नहीं कर सकता, लेकिन…”—आचार्य प्रशांत ने युवाओं को दिखाया आईना; बताया भीतर छिपा है कौन सा बड़ा खतरा?     |     Bus Depot Fire: बस डिपो में भयंकर आग का तांडव, 3 बसें जलकर खाक; फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर, जानें क्या है ताजा हालात?     |     तेलंगाना की ‘लेडी अघोरी’ बनीं सबसे युवा महामंडलेश्वर! 18 भाषाओं का ज्ञान और सालों की तंत्र साधना; जानें कौन हैं ये रहस्यमयी सन्यासिनी?     |     शराब की एक बोतल के लिए ‘कातिल’ बना पड़ोसी! जबलपुर में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या; गाली-गलौज के बाद खौफनाक अंजाम, आरोपी गिरफ्तार     |