शाजापुर
—-
लोक निर्माण विभाग संभाग शाजापुर कार्यपालन यंत्री श्री रविन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि वर्षाकाल के दौरान लोक निर्माण विभाग शाजापुर के अंतर्गत आने वाले सड़क मार्गों में गड्ढा या क्षतिग्रस्त पाये जाने पर सुधार कार्य के लिए अनुविभागीय अधिकारी लो.नि.वि. उप संभाग शाजापुर श्री हर्षवर्धन सिंह मुवेल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
श्री वर्मा ने बताया कि कोई भी नागरिक श्री हर्षवर्धन सिंह मुवेल के मोबाईल नम्बर 9630881031 पर कॉल एवं व्हाट्सअप के माध्यम से सड़क में गड्ढा होने या सड़क क्षतिग्रस्त होने की सूचना दे सकते हैं।
Public Works Department, Madhya Pradesh
#JansamparkMP #jansamparkshajapur #shajapur #MP